29 APRMONDAY2024 3:03:45 PM
Nari

छत पर कॉफी पी रही महिला से टकराया आसमान से गिरा रहस्यमय पत्थर, 70 साल पहले हुआ था ऐसा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jul, 2023 05:05 PM
छत पर कॉफी पी रही महिला से टकराया आसमान से गिरा रहस्यमय पत्थर, 70 साल पहले हुआ था ऐसा

फ्रांस से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर विश्वाश करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह मामला बिल्कुल सच बताया जा रहा है। एक महिला के ऊपर उस सयम उल्‍कापिंड गिर गया जब वह एक दोस्त के साथ छत पर बैठकर  कॉफी पी रही थी। हालांकि उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उनके पास उल्‍कापिंड आकर गिरा है।

PunjabKesari
फ्रांसीसी अखबार लेस डेर्निएरेस नोवेल्स डी'अलसैस (डीएनए) ने यह खबर सांझा की है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को एक महिला अपने घर की छत पर बैठकर कॉफी पी रही थी, अचानक  कंकड़ जैसी चीज उसकी पसलियों से टकराई। पहले तो उसे लगा कोई जानवर या चमगादड़ है लेकिन बाद में कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी।

PunjabKesari
लगभग आधे फुट आकार का यह अनोखा पत्थर कोई सामान्य पत्थर नहीं बल्कि आसमान से गिरा उल्कापिंड था। हालांकि महिला को इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था। एक्‍सपर्ट की मदद लेने पर पता चला कि जो टुकड़ा महिला को लगा, वह एक उल्‍कापिंड है।   जो टुकड़े बरामद किए गए, उनका द्रव्‍यमान 4 औंस के बराबर है।

PunjabKesari
वैसे तो उल्कापिंड अक्सर पृथ्वी पर गिरते रहते हैं लेकिन ऐसी चीज का किसी इंसान से टकराना अपने आप में बड़ी बात है। बताया जा रहा है कि  उल्‍कापिंड की इंसान से टक्‍कर का पहला मामला 70 साल पहले अमेरिका में सामने आया था। अलबामा निवासी एक महिला 8 पाउंड वजनी उल्‍कापिंड की चपेट में आ गई थी और उन्‍हें गंभीर चोट लगी थी।  हालांकि इस घटना में महिला सुरक्षित है।

Related News