12 JANMONDAY2026 12:56:30 AM
Nari

Lucky होती हैं इस अक्षर की लड़कियां, ससुराल में बन जाती हैं सबकी लाड़ली!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Feb, 2025 03:40 PM
Lucky होती हैं इस अक्षर की लड़कियां, ससुराल में बन जाती हैं सबकी लाड़ली!

नारी डेस्क: कई लोग कहते हैं कि "नाम में क्या रखा है?", लेकिन सच तो यह है कि नाम का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों का नाम सोच-समझकर रखते हैं, ताकि वह जीवन में सफलता और खुशियां पा सकें। कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम बदलते भी हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि नाम उनके व्यक्तित्व या भाग्य पर असर डाल रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में भी नामकरण का विशेष महत्व होता है। यह नक्षत्रों और राशियों के आधार पर तय किया जाता है। माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह और उनकी टीम के ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ विशेष अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां खुद के साथ-साथ अपने ससुराल के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 लकी अक्षरों के बारे में।

इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां ससुराल के लिए लकी होती हैं

हालांकि सभी नामों का अपना महत्व होता है, लेकिन कुछ विशेष अक्षर भाग्यशाली माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, अंग्रेजी के B, D, E, G, K, L, और S अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां शादी के बाद अपने ससुराल के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं। इन्हें देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ये अपने ससुराल में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर जाती हैं।

B अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

अगर किसी लड़की का नाम B (हिंदी में 'ब') अक्षर से शुरू होता है, तो वह अपने ससुराल के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसी लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज होती हैं और जल्दी ही सभी का दिल जीत लेती हैं। इनके आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। ये दिखावे में यकीन नहीं करतीं और अपने व्यवहार से परिवार को एकजुट रखती हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: राखी सावंत की टूटी तीसरी शादी, Ex-Husband रितेश ने उड़ाया मजाक

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां अपने पति और ससुराल के लिए सौभाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद इनके पति की किस्मत में जबरदस्त उछाल आता है। इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि इनका भाग्य बहुत मजबूत होता है।

PunjabKesari

E अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

ई (E) अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियों को ससुराल में लक्ष्मी का रूप माना जाता है। शादी के बाद ये अपने पति के भाग्य को मजबूत कर देती हैं। इनके ससुराल में कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। साथ ही, ये अपने पति और परिवार के लिए हर सुख-दुख में खड़ी रहती हैं, जिससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है।

G अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

G अक्षर वाली लड़कियां ससुराल में प्रवेश करने के साथ ही खुशहाली और समृद्धि लेकर आती हैं। इनके कदम पड़ते ही घर में धन-धान्य बढ़ने लगता है। इनके पति को भी करियर में फायदा होता है और उनकी नौकरी या बिजनेस में तरक्की होती है।

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

K अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियों को माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। इनकी शादी अक्सर संपन्न परिवारों में होती है, लेकिन ये जहां भी जाती हैं, वहां समृद्धि और सफलता का संचार करती हैं। ये बहुत समझदार और बुद्धिमान होती हैं और हर काम में सफलता हासिल करती हैं।

PunjabKesari

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां धन के मामले में बेहद भाग्यशाली होती हैं। इनके खुशमिजाज स्वभाव के कारण ये खुद तो खुश रहती ही हैं, साथ ही अपने परिवार को भी खुश रखती हैं। इनकी उपस्थिति से ससुराल में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां ससुराल में संपन्नता लेकर जाती हैं। इन्हें देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनके ससुराल में धन और सौभाग्य बना रहता है। इनकी मेहनत और समझदारी से परिवार को कई तरह के फायदे होते हैं।

PunjabKesari

क्या केवल नाम से बदलती है किस्मत?

हालांकि, नाम का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, लेकिन हमारी किस्मत केवल नाम पर निर्भर नहीं करती। व्यक्ति की सफलता और भाग्य उसके कर्मों, ग्रहों की दशा और मेहनत पर भी निर्भर करता है। इसलिए, अगर आपका नाम इन अक्षरों से शुरू नहीं होता, तो भी आप खुद को लकी मान सकते हैं। असली सौभाग्य अच्छे कर्मों और सकारात्मक सोच से आता है। तो क्या आपका नाम भी इन लकी अक्षरों में से किसी एक से शुरू होता है? 

नोट: यह लेख केवल मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है, किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
 
 


 

Related News