06 MAYMONDAY2024 3:50:05 AM
Nari

90 के दशक में फैंस के दिलों पर किया मीनाक्षी शेषाद्रि ने राज, जानिए आखिर क्यों छोड़ गई इंडस्ट्री

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Nov, 2022 04:41 PM
90 के दशक में फैंस के दिलों पर किया मीनाक्षी शेषाद्रि ने राज, जानिए आखिर क्यों छोड़ गई इंडस्ट्री

80 और 90 के दशक में ऐसी कई अभिनेत्रियां थी जिन्होंने फैंस के दिल पर राज किया। वह आज भी अपनी चुलबुली अदाओं और खूबसूरती के लिए फैंस के दिल में एक जगह बनाकर रखती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थे मीनाक्षी शेषाद्रि। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के जरिए उन्होंने कई फैंस को दिलों पर राज किया। लेकिन इतना नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं फैंस इस बात को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है । तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि वह कहां है और क्या कर रही हैं....

 कई फिल्मों में किया है काम 

एक्ट्रेस ने अपने फिल्म करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ऋषि कपूर, सनी देओल जैसे एक्टर्स के साथ भी पर्दे पर सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'विजय', 'साधना', 'दामिनी', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।

PunjabKesari

16 नवंबर 1963 को हुआ जन्म 

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को हुआ था। कई सारे एक्टर उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। एक्ट्रेस का नाम अनिल कपूर के अलावा सिंगर कुमार सानू के साथ भी जोड़ा गया था। कुमार सानू और मीनाक्षी के अफेयर ने काफी सुर्खियां हासिल की थी। लेकिन कुमार सानू उस समय शादी-शुदा थे। दोनों के रिश्ते को लेकर यह भी खबरें थे कि वह जल्दी ही शादी कर लेंगे। 

फिल्म 'जुर्म' के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात 

मीनाक्षी शेषाद्री की कुमार सानू से पहली मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार साथ भी देखे गए थे। गौरतलब है कि मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानु ने अपना रिश्ता तीन साल तक छुपाकर रखा था। इसके अलावा दोनों की अफेयर की खबरें कुमार सानू की शादीशुदा जिंदगी में भी पड़ने लगी थी। कुमार सानू की शादी शुधा जिंदगी खराब होने लग थी। यहां तक की कुमार सानू का रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ गया था। 

PunjabKesari

1995 में की मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी 

कुछ समय के बाद दोनों आपस में बात करके एक-दूसरे से भी अलग हो गए थे। फिल्मों में नाम कमाने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्मों को भी अलविदा कह दिया था। सन् 1995 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के शाधी कर कर ली थी। शादी करने के बाद एक्ट्रेस  अमेरिका के टेक्सास में जाकर रहने लगी थे। 2008 में एक्ट्रेस ने 'चैरिश'  नाम का डांस स्कूल खोला था जिसे वह आज चलाती हैं। आज भले ही वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस के फैंस उनके जिंदगी के बारे में एक्साइटेड रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 

Related News