28 APRSUNDAY2024 8:26:27 PM
Nari

वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक फायदेमंद है सोंठ, मिलेंगे और भी कई लाभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jun, 2021 03:20 PM
वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक फायदेमंद है सोंठ, मिलेंगे और भी कई लाभ

भारतीय रसोई में अदरक का इस्तेमाल आम होता है। यह सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। मगर इसके साथ ही सुखी अदरक यानी सोंठ भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, जिंक, फोलिक एसिड, फैटी एसिड, पोटेशियम आदि उचित तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं सोंठ के लाजवाब फायदों के बारे में...

बढ़ता वजन करे कंट्रोल 

वजन बढ़ना आजकल हर दूसरी महिला की समस्या है। ऐसे में इससे बचने के लिए एक्सरसाइज, योगा के साथ आप अपनी डेली डाइट में सोंठ शामिल कर सकती है। यह पाचन दुरुस्त करके भूख शांत करने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आप इसे गर्म पानी या दूध में मिलाकर पी सकती है। 

PunjabKesari

पीरियड्स दर्द से दिलाए राहत 

पीरियड्स के दिनों में कई लड़कियों को पेट में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकती है। इससे पेट की सफाई होने से दर्द दूर होता है। इसके साथ ही पेट संबंधी अन्य परेशानियों से आराम रहता है। वहीं डिलीवरी के बाद पेट की सफाई करने व कमजोरी दूर करने के लिए भी सोंठ के लड्डू का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 

प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होगी दूर 

अक्सर प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस की परेशानी होती है। इसके कारण महिलाओं को घबराहट, जी मिचलाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 1 गिलास गुनगुने पानी में 1/2 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर और स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। मगर इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद 

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में आप सोंठ का सेवन कर सकती है। सोंठ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में स्वस्थ दिल के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।  

ब्लड शुगर लेवल रखे कंट्रोल

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी सोंठ का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में चुटकीभर सोंठ पाउडर और नमक मिलाकर पीएं। 

PunjabKesari

स्ट्रांग इम्यूनिटी 

पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सोंठ का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। वहीं इम्यूनिटी तेज होने से कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा भी कई गुणा कम होगा। 

पाचन करे दुरुस्त 

गलत समय व अनहैल्दी चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में गर्म पानी में चुटकीभर सोंठ पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे अपच, एसिडिटी, कब्ज व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलता है। 

शरीर में सूजन कम करने में मददगार 

सोंठ पाउडर में नमक मिलाकर काना फायदेमंद माना जाता है। इससे जोड़ों, उंगलियों व शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन कम व दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा चोट के कारण सूजन होने की समस्या से भी आराम मिलता है।  
 

Related News