06 MAYMONDAY2024 6:00:13 PM
Nari

इंटरनेट सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ, घर-घर जाकर बेचते थे अगरबत्तियां, पत्रकारिता की दुनिया में कमाया नाम

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 May, 2021 05:07 PM
इंटरनेट सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ, घर-घर जाकर बेचते थे अगरबत्तियां, पत्रकारिता की दुनिया में कमाया नाम

सोशल मीडिया सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ को आज बच्चा-बच्चा जानता है। वीडियोज बनाकर सोशल मीडिटा पर फेमस होने के बाद भाऊ बिग बाॅस में दिखाई दिए। हालांकि वह शो तो नहीं जीत पाए लेकिन लोगों के दिलों में अपनी जगह जरूर बना ली। भाऊ का विवादों से भी गहरा नाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इंटरनेट की दुनिया में मशहूर हिंदुस्तानी भाऊ आज जहां है वहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। 

चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

PunjabKesari

 घर-घर जाकर अगरबत्तियां बेचते थे 

हिंदुस्तानी भाऊ का पूरा नाम विकास जयराम पाठक है। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ अपनी पत्नी और बेटे आदित्य पाठक के साथ रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने 7वीं कक्षा में वेटर का काम करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं हिंदुस्तानी भाऊ घर-घर जाकर अगरबत्तियां भी बेचते थे।

सर्वश्रेष्ठ क्राइम रिपोर्टर का मिला था अवाॅर्ड

एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सालों बाद उन्होंने एक मराठी अखबार जिसका नाम 'दक्ष पुलिस टाइम्स' था में नौकरी की। यहां तक कि भाऊ ने पत्रकारिता की दुनिया में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें साल 2011 में मुंबई के सर्वश्रेष्ठ चीफ क्राइम रिपोर्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

इतना कमाते हैं हिंदुस्तानी भाऊ

साल 2014 में हिंदुस्तानी भाऊ ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया। जिस पर वह बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त की मिमिक्री करते थे और  पाकिस्तान के कई मुद्दों पर उनकी क्लास लगाते थे, जो अब भी जारी है। अगर बात करे हिंदुस्तानी भाऊ के सैलरी की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक वह यूट्यूब से हर साल 40 से 50 लाख रुपये कमाते हैं। इसके अलावा नौकरी और टीवी एंडोर्समेंट से भी वह कमाते हैं।

PunjabKesari

'पहली फुर्सत' नाम से फेमस 

अब बात आती कि वह चर्चा में कैसे आए। दरअसल, उन्होंने एंटी नेशनल लोगों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जमकर गालियां निकाली थी। सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद वह 'पहली फुर्सत' नाम से फेमस हो गए थे। वहीं इन दिनों एकता कपूर की वेब सीरीज के विवादित सीन को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ सुर्खियों में बनें हुए हैं। उन्होंने एकता के खिलाफ शिकायत पर भी दर्ज करवाई थी। 

इसलिए कार में शूट करते हैं वीडियो

हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि उनके परिवार में अपशब्द और अभद्र भाषा बोलने की अनुमति नहीं है। इसलिए वह घर में अपने वीडियो रिकॉर्ड नहीं करते हैं। वह अपनी कार में वीडियो शूट करते हैं।

PunjabKesari

हिंदुस्तानी भाऊ पर बनते हैं मीम

आप ने सोशल मीडिया पर मीम्स तो कई देखें होंगे। जिनमें हिंदुस्तानी भाऊ के मीम भी देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर उनके मीम काफी वायरल होते हैं। 

Related News