28 SEPSATURDAY2024 8:58:05 PM
Nari

Feng Shui की ये चीजें आपकी जिंदगी में ले आएगी खुशहाली

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Aug, 2021 01:19 PM
Feng Shui की ये चीजें आपकी जिंदगी में ले आएगी खुशहाली

वास्तु की तरह फेंगशुई भी हमारी जिंदगी में गहरा असर डालता है। इससे जुड़ी कुछ खास चीजें घर पर रखने से वास्तुदोष दूर होता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। चलिए जानते हैं फेंगशुई से जुड़ी उन शुभ चीजों के बारे में...

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से मानसिक व आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

PunjabKesari

धातु का कछुआ

धातु का कछुआ सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मान्यता है कि धन लाभ के लिए धातु के कछुए को पानी के जार में डालकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

विंड चाइम

चीनी वास्तुशास्त्र में विंड चाइम का विशेष महत्व है। इसे मुख्य द्वार व खिड़की के पास लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

PunjabKesari

बांस का पौधा

विंड चाइम की तरह बांस का पौधा घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर का माहौल सुखमय व खुशनुमा होता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहने के साथ वे दीर्घायु होते हैं।

PunjabKesari

घोड़े की प्रतिमा

घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर पर 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर या घोड़े की मूर्ति लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

 

Related News