03 MAYFRIDAY2024 5:38:45 AM
Nari

पत्नी से अलग होते ही इस हसीना के इश्क में डूबे हनी सिंह, लेडी लव का हाथ थामे आए नजर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Dec, 2022 05:12 PM
पत्नी से अलग होते ही इस हसीना के इश्क में डूबे हनी सिंह, लेडी लव का हाथ थामे आए नजर

कहते हैं प्यार में किसी तरह की बंदिश नहीं होती, यह किसी से भी कभी भी हो सकता है। पंजाबी सिंगर और फेमस रैपर हनी सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, अब उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। इन दिनों वह अपनी लेडी लव के साथ समय बिता रहे हैं। सिंगर ने इसी साल  पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है, अब इन दिनाें उनकी नई गर्लफ्रेंड चर्चा में चल रही है। 

PunjabKesari
दरअसल  हनी सिंह हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट में  गर्लफ्रेंड  टीना थडानी के साथ स्पॉट हुए। दोनों जिस तरह  हाथों में हाथ डाले हुए चल रहे थे उससे सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। टीना और हनी के अफेयर की चर्चाएं पिछले कुछ समय से चल रही थी, लेकिन उस समय कंफर्म नहीं था। अब दोनों ने इन सभी खबरों को सही साबित कर दिया है। 

PunjabKesari
 इवेंट में हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में दिखे। वहीं टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान टीना के हैंडबैग ने लोगाें का ध्यान अपनी और खींच लिया। बताया जा रहा है कि इस Balenciaga  हैंडबैग की कीमत 2.5 लाख के करीब है। हनी सिंह की लेडी लव की बात करें तो वह  एक मॉडल हैं और वह पंजाबी गानों में भी नजर आ चुकी हैं।  हाल ही में टीना और हनी सिंह पैरिस का ट्रिप गाने में भी नजर आए थे। टीना ज्यादातर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है।  

PunjabKesari
बता दें कि  हनी सिंह की पूर्व पत्नी  शालिनी उन पर मारपीट का आरोप लगा चुकी है। शालिनी ने कहा था कि उन्हाेंने हर वक्त हनी सिंह का साथ दिया लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ प्रताड़ना मिली।उन्होंने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि शालिनी ने हनी से  10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ।

PunjabKesari
दरअसल  हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूलफ्रेंड थे। बचपन में ही सिंगर शालिनी को दिल दे बैठे थे। शालिनी अपने पूर्व पति के साथ तब से थी जब किसी ने शायद ही सोचा होगा कि  हृदेश सिंह आगे चलकर हनी सिंह के नाम से जाना जाएगा और देश का नंबर 1 रैपर बन जाएगा।  इस कपल ने अपनी शादी को कई सालों तक छिपाकर रखा लेकिन साल 2014 में रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में सिंगर ने अपनी शादी का खुलासा किया था। 


 

Related News