27 APRSATURDAY2024 2:54:24 AM
Nari

शरीर में खून की कमी है तो डाइट में शामिल कर लें ये 12 Super Foods

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 May, 2021 10:36 AM
शरीर में खून की कमी है तो डाइट में शामिल कर लें ये 12 Super Foods

सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ आयरन भी बेहद जरूरी है। शरीर में खून की कमी होने एनीमिया जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। इसके साथ किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती है। वहीं इसकी कमी सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं में होती है। ऐसे में इसकी कमी पूरा करने के लए डेली डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करनी चाहिए। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ सुपर फूड्स के बारे में बताते हैं। इनका सेवन करने से आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ने में मदद मिलेगी। 

अनार

अनार आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं इसमें आयरन होने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। रोजाना 1 गिलास गुनगुने दूध में 2 छोटे चम्मच अनार पाउडर डालकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

सेब

रोजाना 1 सेब खाने से बीमारियों से बचाव रहने के साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में एनीमिया से जूझ रहे लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अमरूद

खून की कमी पूरी करने के लिए अमरूद का सेवन करना भी बेस्ट ऑप्शन है।‌ यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।

केला

केला भी आयरन का उचित स्त्रोत है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।

चुकंदर

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है। चुकंदर के साथ इसकी पत्तियों में तीन गुना अधिक आयरन होता है। ऐसे में डेली में चुकंदर और इसकी पत्तियां शामिल करें।

PunjabKesari

आंवला और जामुन

आंवला और जामुन डायबिटीज कंट्रोल रखने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में एनीमिया के मरीजों को रोजाना आंवला और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीना चाहिए।

नींबू

विटामिन सी से भरपूर नींबू इम्यूनिटी के साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। ऐसे में खून की कमी दूर करने के लिए डेली डाइट में नींबू शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

पालक

पालक जरूरी तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ आयरन का उचित स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोपबिन की कमी पूरी होती है। 

तुलसी

तुलसी भी आयरन का उचित स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है।‌‌‌‌ इसके अलावा यह खून को साफ भी करती है।

अंकुरित आहार

अंकुरित अनाज में भी आयरन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी के साथ ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। रोजाना नाश्ते में अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना, मोठ और गेंहू आदि में नींबू का रस मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

गुड़ और मूंगफली

खून बढ़ाने के लिए गुड़ में मूंगफली मिलाकर खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ता है।

सूखे मेवे

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवो में भी भारी मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर सूके मेवे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए अपनी डेली डाइट में बादाम, काजू, अंजीर, अखरोट, पिस्ता, सूखे किशमिश को शामिल करें। 

Related News