28 APRSUNDAY2024 9:26:11 PM
Nari

बच्चों को वजन बढ़ाएगी शकरकंदी, सर्दियों में खिलाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Feb, 2024 01:23 PM
बच्चों को वजन बढ़ाएगी शकरकंदी, सर्दियों में खिलाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

सर्दियों के मौसम में बच्चे बहुत जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे में इस दौरान पेरेंट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें ऐसा क्या खिलाएं जो उनके स्वास्थ्य को नुकसान ना पहुंचाए। यदि आप भी इस मौसम में बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हैं तो आज आपको एक ऐसी चीज बताते हैं जो आप उन्हें खिला सकते हैं। इस मौसम में आप बच्चों को शकरकंद खिला सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों को शकरकंदी खिलाने के फायदे...

कब खिलाएं बच्चों को शकरकंदी?

शकरकंद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह छोटे बच्चों को आसानी से आप खिला सकते हैं। 6 महीने में आप बच्चों को शकरकंदी खिला सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शकरकंद पूरी तरह से नरम और पकी हुई हो। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, पौटेशियम और सोडियम मौजूद होता है। इसकी सारी किस्में बच्चों के लिए फायदेमंद होती हैं। शकरकंदी में पाया जाने वाला विटामिन-ए, एंथोसायनिन बच्चे की इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

बच्चों के मस्तिष्क का होगा विकास 

इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए पाया जाता है। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-बी6 भी पाया जाता है जो बच्चे के मस्तिष्क का विकास करने में मदद करता है। 

मेटाबॉल्जिम बनेगा दुरुस्त 

शकरकंद मेटाबॉल्जिम को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। मेटाबॉल्जिम को ठीक रखने के लिए कई तरह के मिनरल्स की जरुरत होती है। यह सारे मिनरल्स शकरकंद में पाए जाते हैं। 

PunjabKesari

आंखों के लिए फायदेमंद 

इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जो शारीरिक विकास और आंखों के लिए बहुत ही जरुरी पोषक तत्व मौजूद होता है। इसलिए बच्चों को इसे जरुर खिलाएं। शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन-ए बनाता है। आंखों की रोशनी यदि आप बच्चों को बढ़ाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

कब्ज की समस्या होगी दूर 

छोटे बच्चों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में आप सर्दियों में उनकी डाइट में शकरकंदी शामिल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने में मददगार माना जाता है। 

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। शकरंकद का सेवन करने से बच्चे जल्दी बीमार नहीं पड़ते। 

PunjabKesari

एनर्जेटिक बनेंगे बच्चे

शकरकंद में स्टार्च और विटामिन्स पाया जाता है जो शिशु को एनर्जेटिक बनाते हैं। ऐसे में शकरकंद सूपरफूड के तौर पर मानी जाती है आप इसे बच्चों को खिला सकते हैं। 

बढ़ेगा वजन 

यदि आपके बच्चे पतले हैं तो भी आप उन्हें शकरकंदी खिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाली कैलोरी की मात्रा शिशु का वजन बढ़ाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से शिशु का शारीरिक विकास भी होगा। 

Related News