27 APRSATURDAY2024 9:09:03 AM
Nari

इन 8 फायदों को पाना है तो इस गर्मियां जरूर खाएं आलू बुखारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 May, 2021 11:21 AM
इन 8 फायदों को पाना है तो इस गर्मियां जरूर खाएं आलू बुखारा

खाने में खट्टे-मीठे स्वाद का आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, सी, के, बी 6, आयरन, पोटैशियम, डायट्री फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं इसमें कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल रहने में भी मदद मिलती है। ऐसे में इस गर्मियां अपनी डेली डाइट में आलूबुखारा जरूर शामिल करे। 

तो चलिए जानते हैं आलुबखारा खाने के लाजवाब फायदों के बारे में...

 

नहीं होगी वजन बढ़ने की चिंता 

इसमे कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। बात 100 ग्राम आलूबुखारे की करें तो इसमें लगभग 46 कैलोरी होती है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

आलूबुखारे में विटामिन-सी, के, बी6 व अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए इसे डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

दिल रहेगा दुरुस्त 

यह शरीर में खून के थक्के बनने से रोकता है। इसके सेवन से ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

ब्रेस्ट कैंसर रोकने में फायदेमंद

माना गया है कि आलू बुखारे का छिलकों से साथ सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम रहता है। यह शरीर में कैंसर और ट्यूमर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। 

हडि्डयों के आएगी मजबूती

इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। वहीं महिलाओं में ओस्टियोपोरेसिस (हड्डियों से जुड़ा रोग) को रोकने में आलूबुखारा बेहद फायदेमंद माना गया है।छय़ साथ ही पीरियड्स के बाद इसका सेवन करने से ओस्टियोपोरेसिस से बचा जा सकता है। 

तनाव दूर होकर दिमाग रहेगा स्वस्थ 

आलूबुखारे में सभी जरूरी तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। यह दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। वहीं तनाव कम होने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी होगी तेज 

यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके इम्यूनिटी बढ़ाता है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम आदि मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

खून बढ़ाए

इसमें आयरन मौजूद होने से ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद मिलती है। ऐसे में एनीमिया से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

Related News