15 AUGSATURDAY2026 11:14:16 PM
Nari

क्या आप जानते है भारत की खोज कब और किसने की थी?

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Aug, 2026 11:52 AM
क्या आप जानते है भारत की खोज कब और किसने की थी?

नारी डेस्क : आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में आज ही के दिन देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के इस खास मौके पर देशभर में तिरंगे और देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत तक समुद्री रास्ते से कौन पहुंचा था, तिरंगे का डिजाइन किसने तैयार किया, भारतीय संसद में कितने सदन हैं और देश से जुड़ी ऐसी कई खास बातें क्या हैं? ये ऐसी सामान्य ज्ञान की जानकारियां हैं, जिनके बारे में हर भारतीय को पता होना चाहिए। सामान्य ज्ञान सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह हमें अपने देश के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, भूगोल और दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है। तो इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आइए जानते हैं भारत से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक और महत्वपूर्ण GK Facts, जिनके जवाब आपको जरूर पता होने चाहिए।

भारत की खोज किसने की थी?

उत्तर: वास्को-डी-गामा: वास्को-डी-गामा 1498 में समुद्री मार्ग से भारत के कालीकट (आज का कोझिकोड) पहुंचा था। हालांकि, यह कहना अधिक सही है कि उसने यूरोप से भारत तक समुद्री मार्ग खोजा था, क्योंकि भारत की खोज उससे पहले से ही यहां रहने वाली सभ्यताओं और लोगों का घर था।

PunjabKesari

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिजाइन किया था?

उत्तर: पिंगली वेंकैया: भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन का श्रेय पिंगली वेंकैया को दिया जाता है। उनके प्रस्तावित डिजाइन में समय के साथ बदलाव हुए और स्वतंत्र भारत के लिए वर्तमान तिरंगे को अंतिम रूप दिया गया।

भारतीय संसद के कितने सदन हैं?

उत्तर: 2 सदन : भारतीय संसद के दो सदन हैं: लोकसभा और राज्यसभा। लोकसभा को निचला सदन और राज्यसभा को उच्च सदन कहा जाता है।

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

उत्तर: एशिया: क्षेत्रफल और जनसंख्या, दोनों के लिहाज से एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। भारत भी इसी महाद्वीप का हिस्सा है।

PunjabKesari

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन बने थे?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू: भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 1947 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

तिरंगे को संविधान सभा ने आधिकारिक रूप से कब अपनाया था?

उत्तर: 22 जुलाई 1947: भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को अपनाया था। तिरंगे के बीच में सफेद पट्टी पर गहरे नीले रंग का अशोक चक्र है।

भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

उत्तर: गंगा नदी: गंगा भारत की प्रमुख और सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन में भी बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

PunjabKesari

कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: चार्ल्स बैबेज: ब्रिटिश गणितज्ञ और आविष्कारक चार्ल्स बैबेज को अक्सर 'कंप्यूटर का जनक' कहा जाता है। उन्होंने मैकेनिकल कंप्यूटर की शुरुआती अवधारणाओं को विकसित किया था।

मानव शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं?

उत्तर: 206 हड्डियां : एक सामान्य वयस्क मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। बच्चों में हड्डियों की संख्या अधिक होती है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ कुछ हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं।

पृथ्वी अपनी धुरी पर एक चक्कर कितने समय में लगाती है?

उत्तर: लगभग 24 घंटे: पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और इसी घूर्णन के कारण दिन और रात होते हैं। एक सौर दिन लगभग 24 घंटे का माना जाता है।

Related News