
नारी डेस्क: सोना अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन अभी भी सप्ताह दर सप्ताह तेजी से बढ़ रहा है, । उतार-चढ़ाव भरे, सीमित दायरे वाले व्यापार के बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत घरेलू बाजार में 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। यह 29 जनवरी, 2026 को छूए गए लगभग 1.78 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के खुदरा सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 20 प्रतिशत कम है, जब सुरक्षित-हेवेन खरीदारी चरम पर थी।
यह भी पढ़ें: Period खत्म होने के बाद भी बार- बार हो रही है ब्लीडिंग? तो यह है बड़े संकट की निशानी
सोने में उतार- चढ़ाव जारी
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 177 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 789 रुपए कम होकर 2.17 लाख रुपए आ गई। सोना 2026 में अब तक 9 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: मां गौरी को शीघ्र करना है प्रसन्न, तो कुंवारी कन्याएं सावन के पहले मंगलवार को करें ये महाउपाय
फिर से बढ़ सकते हैं दाम
चांदी की कीमत में 13 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.17 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। बाजार के जानकारों का कहना है कि साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।