20 APRSATURDAY2024 7:52:53 AM
Nari

प्रैग्नेंसी के बाद फिगर को करना है मेंटेन तो फॉलो करनी पड़ेगी ये 6 बातें

  • Updated: 07 May, 2018 04:12 PM
प्रैग्नेंसी के बाद फिगर को करना है मेंटेन तो फॉलो करनी पड़ेगी ये 6 बातें

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए महिलाएं खाना तक छोड़ देती हैं। मगर इससे बच्चे और मां दोनों को नुकसान पहुंचता है। एेसे में गर्भावस्था के बाद कुछ आसान से तरीकों को अपनाकर आसानी से वजन कम कर सकती हैं। आज हम आपको उन्हीं टिप्स के बारे में बताएंगे। इनको अपनाने से शरीर कोई खतरा नहीं  होगा।  

 

1. सही आहार
प्रैग्नेंसी के बाद वजन घटाने के लिए सही आहार खाना बहुत जरूरी होता है। ताजे फल, हरी सब्जियां व लो फैट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा पास्ता, ब्रेड, फलियां, अंडे, नट्स का डाइट में शामिल कर सकते हैं। 


2. खाना न छोड़ें
कुछ महिलाएं प्रैग्नेंसी का बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए खाना भी छोड़ देते हैं। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ढेर सारा खाना एक साथ खाने से भी शरीर को हानि पहुंचती ही। थोड़े-थोड़े समय के बाद कुछ न कुछ खाते रहें। 


3. व्यायाम करें
अच्छी डाइट लेने के साथ ही रोजाना व्यायाम भी करे। व्यायाम करने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। जरूरी नहीं है कि आप कठिन आसन करें। शुरूआत आसान व्यायाम से भी कर सकती हैं। 


4. ज्यादा पानी पिएं
दिन में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल आते हैं। 
 

5. स्तनपान कराएं
गर्भावस्था से बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए स्तनपान अच्छा है। बच्चे को दूध  पीलाने से कुछ ही समय में वजन कम होने लगेगा। झट से वजन कम करने के लिए बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं।  
 

6. पर्याप्त नींद लें
बच्चे की देखभाल करने के चक्कर में महिलाएं अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे पाती। पूरी नींद ना लेने से भी वजन बढ़ने लगता है। फिट रहने के लिए जीतना हो सके उतना आराम करें। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News