25 APRTHURSDAY2024 11:31:23 PM
Life Style

अस्पसाल में एडमिट हुए 'जोधा अकबर' फेम रजत टोकस, परेशान फैंस ने की ठीक होने की कामना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Nov, 2021 11:03 AM
अस्पसाल में एडमिट हुए 'जोधा अकबर' फेम रजत टोकस, परेशान फैंस ने की ठीक होने की कामना

'नागिन', 'जोधा अकबर' और 'धरती का वीर पुत्र: पृथ्वीराज चौहान' जैसे टीवी शो में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता रजत टोकस लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस परेशान हो गए। दरअसल, रजत ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी सेहत की अपडेट दी।

दरअसल, हाल ही में फैंस की नजर जब अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रजत टोकस पर पड़ी तो वे टेंशन में आ गए। रजत ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। फोटो के साथ रजत टोकस ने जो कैप्शन में लिखा, उसने भी फैंस की चिंता और भी बढ़ गई।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा, 'जीवन में तनाव हमेशा रहेगा। आपको बस जानने की जरूरत है। हर स्थिति में आपके पास ऑप्शन होता है कि कैसे रिएक्ट करें, वर्ना आपका शरीर प्रतिक्रिया देगा। जब भी आपको लगे कि आपके पास आराम करने का समय नहीं है तो समझ लें कि यही वह समय है जब आपको आराम करने के लिए सबसे अधिक समय की जरूरत है। मुझे कोई चोट नहीं आई है और कुछ भी गंभीर नहीं है। न ही वर्कआउट की वजह से कुछ हुआ है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा।'

भले ही रजत ने पोस्ट के जरिए कहा हो कि उन्हें कोई इंजरी या किसी तरह की बीमारी नहीं है लेकिन फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं वो डिप्रेशन में तो नहीं। ऐसे में फैंस रजत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ रजत..और पृथ्वीराज चौहान जैसे नाटक के साथ टीवी पर वापस आ जाओ। आज ही सुबह मैं अपने भाई के साथ अपने पसंदीदा सीरियल पृथ्वीराज चौहान पर चर्चा कर रहा था"

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा, "भगवान आपको जल्दी ठीक करें।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या हुआ? प्लीज रिलैक्स करिए और मूव ऑन करिए।"

PunjabKesari

गौरतलब है कि रजत पिछले कई सालों से स्क्रीन से दूर हैं। वो किसी भी सीरियल या रिटयलिटी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। खैर, हम भी यही कामना करते हैं कि रजत जल्दी से ठीक होकर टीवी पर कमबैक करें।

Related News