08 MAYWEDNESDAY2024 10:11:19 PM
Nari

घर पर बनाएं मुंबई स्टाइल मसालेदार Vada Pav, बस एक से नहीं भरेगा मन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Jul, 2023 12:00 PM
घर पर बनाएं मुंबई स्टाइल मसालेदार Vada Pav, बस एक से नहीं भरेगा मन

वड़ा पाव महाराष्ट्रा का फेमस फास्ट फूड है। उबले आलू और बेसन लगा कर डिप फ्राई किया गया ये स्नैक्स बहुत ही टेस्टी लगता है। इस पाव को बहुत सी तीखी चटनियों के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन ये मजेदार डिश अब सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मशहूर है। तो आइए आपको बताते हैं इसकी मजेदार रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

पाव-4 
उबले आलू-2 
बेसन-1 कप 
हरी मिर्च-2 
अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 टीस्पून 
हल्दी -1/4 टीस्पून 
 राई-1 टीस्पून
करी पत्ता-8-10 
 बेकिंग सोडा-एक चुटकी 
हरी चटनी - स्वादानुसार 
सूखी लाल चटनी- स्वादानुसार 
नमक- स्वादानुसार 
तेल जरूरत के अनुसार

वड़ा पाव बनाने की विधि

1. सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
2. इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़काएं।
3. अब आलू को मैश कर इसमें डाल दें।
4. हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पका लें फिर गैस बंद कर दें।
5. वड़े के लिए मिश्रण तैयार है - एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
6. मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।

PunjabKesari
7.अब मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर बॉल्स का शेप देकर बेसन में डिप करें फिर तेल में डालते जाएं।
8. गोल्डन ब्राउन होने तक इसी तरह से सभी वड़े तलकर प्लेट पर अलग रखते जाएं।
9. पाव में बीच से कट लगाकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव से कवर कर दें।
10.  तैयार है वड़ा पाव। तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Related News