28 SEPSATURDAY2024 3:38:11 PM
Nari

'1.5 लाख की Dress और 53 लाख का Braclet' Deepika की करोड़ों की Jewellery पर रही सबकी निगाहें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Jun, 2024 06:25 PM

नारी डेस्कः दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं। इन दिनों वह अपनी प्रैगनेंसी के लिए काफी लाइमलाइट में हैं। कल वह मूवी कल्कि की प्रैस- कॉन्फ्रैंस में शामिल हुई जहां दीपिका के मेटरनिटी लुक ने सबको खूब इंप्रेस किया। एक्ट्रेस ने इवेंट में ब्‍लैक बॉडीकॉन सूट पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दीपिका की ये ब्लैक पेबल ड्रेस स्पेनिश लग्जरी फैशन ब्रांड लोवे (loewe)की थी जो करीब 175 साल पुराना है और इस ड्रेस की आप कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएगा।  कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस ड्रेस की कीमत  1,14,000 रुपये है  लेकिन ड्रेस से कही ज्यादा महंगे थे दीपिका के ब्रेसलेट।

जी हां दीपिका ने अपनी सिंपल सी लुक में ज्यादा ज्यूलरी तो एड नहीं की लेकिन उन्होंने कार्टियर के 3 ब्रेसलेट पहने थे जिसमें दो वाइट गोल्ड, तो एक रोज गोल्ड से बना था। इनकी कीमत, 5,350,000, 4,320,000 और 1,940,000 रुपये बताई जा रही थी। हसीना के ईयररिंग्स और रिंग्स भी इसी ब्रांड से थे। दीपिका ने ब्लैक स्ट्रैपी हील्स के साथ लुक कंप्लीट किया।


2. वहीं इससे पहले दीपिका ने गौरी एंड नैनिका का यैलो सनशाइन गाउन पहना था और इस गाउन में पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। दीपिका के इस गाउन की कीमत तो नहीं पता लेकिन इसे उन्होंने 34 हजार रू. में नीलाम कर दिया था। फैंस को उनका ये गाउन भी बहुत पसंद आया था। इसके साथ मैसी हेयर और  लाइट मेकअप किए दीपिका काफी प्यारी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tira (@tirabeauty)


3. दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग इवेंट के दौरान भी गौरी एंड नैनिका की ब्लैक सिल्क मिडी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ दीपिका ने एमराल्ड ग्रीन से बनी एलीगेंस सी ज्यूलरी पहनी थी और साथ में रेट्रो स्टाइल हेयरस्टाइल किया था। दीपिका का ये लुक भी फैंस को पसंद आया था।


4. ऑस्कर इवेंट में शामिल हुई दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की फिशकट गाउन पहनी थी। ऑस्कर में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई दीपिका पर सबकी निगाहें टिकी थी। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन के साथ मैसी बन बनाया था और कार्टियर लेबल की शानदार ज्वैलरी पहनी थी। व्हाइट डायमंड से सजे नेकलेस के बीच एक बड़ा यैलो डायमंड लगा था और ग्लव्स के ऊपर ही उन्होंने खूबसूरत डायमंड ब्रेसलेट और रिंग कैरी की थी।
 

5. दीपिका की ये फ्लोरल फ्रॉक पर भी बहुत सी लड़कियों का दिल आया था। दीपिका ने मल्टी कलर फ्लोरल मिडी ड्रेस पहनकर फोटो शूट करवाया था। इस दौरान दीपिका कांस अटैंड करने गई थी।

 

दीपिका की हर ड्रेस ही अलग स्टाइल की थी वैसे आपको दीपिका का फैशन और ड्रेसिंग कैसे लगती है हमें बताना ना भूलें। 

 

 

 

 

 

 

Related News