05 MAYSUNDAY2024 12:21:41 AM
Nari

यहां सड़कों पर बही किताबों की नदी! (Pix)

  • Updated: 18 Nov, 2016 07:47 PM
यहां सड़कों पर बही किताबों की नदी! (Pix)

दुनियाभर में कई शहर हैं। शहरों की सड़कों में ट्रैफिक ही देखने को मिलता हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसे शहर के बारे में बताएंगे, जिसकी सड़क पर किताबों की नदीं बहने लगी। हम बात कर रहे हैं टोरंटो, हेंगरमन की सड़कों की। 

वैसे तो यह सड़क काफी बिजी रहती है लेकिन एक दिन यहां किताबों की नदी बहने लगी। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे? दरअसल, यहां किताबों के शौकीन लोगों के लिए एक आर्ट फैस्टिवल आयोजित किया गया था। इसी फैस्टिवल के लिए लिटरेचरर से सम्बंधित किताबें यहां की सड़कों पर जमा दी गई थी। वहीं देखने में एेसे लग रहा था कि यहां किताबों की नदी बह रही हो।

इस फैस्टिवल से लोगों को शोर और प्रदूषण से राहत मिली। यह खास फैस्टिवल वहां के लुजिंटर्पट्स ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आपको भी एेसा ही लगेगा मानो जैसे किताबों की नदी बह रही हो।


 

Related News