25 APRTHURSDAY2024 5:10:37 AM
Nari

Valentines Day से एक दिन पहले राखी सावंत हुई पति से अलग, 'बोली- बहुत कोशिश की लेकिन'

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 14 Feb, 2022 01:38 PM
Valentines Day से एक दिन पहले राखी सावंत हुई पति से अलग, 'बोली- बहुत कोशिश की लेकिन'

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल, राखी सावंत ने हाल में ही अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लिया है वो भी अपनी शादी को लेकर। दरअसल, राखी ने जब शादी की थी तब अपने पतिदेव से किसी को नहीं मिलवाया लेकिन बिग बॉस 15 में वो रितेश के साथ घर में पहुंची और दुनिया को उनसे रूबरू करवाया। अब राखी ने अपने पति रितेश से अलग होने का फैसला लिया है। जी हां, राखी ने रितेश का साथ छोड़ दिया और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

राखी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपने और रितेश के अलग होने की जानकारी फैंस को दी है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने और रितेश के बीच परेशानियां खत्म करने की बहुत कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई और इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

पोस्ट शेयर कर राखी ने लिखा, ‘सभी फैंस और मेरे प्रिय जन, हम आप लोगों से कहना चाहते हैं कि मैं और रितेश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। 'बिग बॉस' के बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें ऐसी हुईं जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं। हम लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन आखिर में यही फैसला किया हम दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग बिताएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

आगे राखी सावंत ने लिखा, ‘मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि ये सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ। लेकिन फैसला तो लेना ही था। उम्मीद करती हूं कि रितेश के साथ सब अच्छा हो। मुझे अभी इस वक्त अपने काम पर फोकस करना है और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है। आप सभी का मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। राखी सावंत।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

लोग दे रहे अलग-अलग रिएक्शन

राखी के इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स को राखी को ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, भाड़े का पति था बिग बॉस के लिए...अब बिग बॉस खत्म तो रिश्ता खत्म।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

बता दें कि बिग बॉस 14 में राखी ने कहा था कि वो शादीशुदा है और इस बार के सीजन में उन्होंने पति के साथ घर में एंट्री ली। शो खत्म होने के बाद राखी अपने पति के साथ कई इवेंट्स और पार्टिज में भी पहुंची।

Related News