04 MAYSATURDAY2024 3:18:41 PM
Nari

दिवाली स्पैशल: बेसन के लड्डू

  • Updated: 30 Oct, 2016 02:50 PM
दिवाली स्पैशल: बेसन के लड्डू

दिवाली पर मीठा बनाया जाता है। अगर आप भी कुछ मीठा बनाने जा रही है तो आज हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिनको बनाने में समय भी कम लगता और इसको बनाना काफी आसान भी है। 

 


सामग्री

घी - 125 मिलीलीटर
बेसन - 500 ग्राम
पाऊडर चीनी - 250 ग्राम
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
किशमिश - 20 ग्राम

 


विधि 

1. एक पैन में125 मिलीलीटर घी डालें और 500 ग्राम बेसन डालकर अच्छे से भुन लें और आंच से उतार लें।  
2. एक कटोरी में भुना हुआ बेसन, 250 ग्राम पाऊडर चीनी डाल लें। 
3. अब इसमें 1 चम्मच इलायची पाऊडर, 20 ग्राम किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
4. अब इस पेस्ट से लड्डू बनाएं और ठंडो होने के लिए रख दें। 
5. अब इनको परोंसे।
 

Related News