04 MAYSATURDAY2024 3:52:19 PM
Nari

रागी खाने से एक नहीं बच्चों को मिलेंगे कई फायदे, Parents इस उम्र में करें देना शुरु

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Aug, 2022 03:09 PM
रागी खाने से एक नहीं बच्चों को मिलेंगे कई फायदे, Parents इस उम्र में करें देना शुरु

बच्चे खेलकूद में अक्सर अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में माता-पिता की उनके प्रति जिम्मेवारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। बच्चों को आप पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का सेवन करवा सकते हैं। आप उन्हें रागी खिला सकते हैं। बच्चों के लिए रागी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में सहायता करती है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे बच्चों को क्या फायदे होते हैं और आप किस उम्र में उन्हें रागी खिलाना शुरु कर सकते हैं...

PunjabKesari

6 महीने के बाद दें रागी

रागी में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। आप उन्हें 6 महीने के बाद रागी खाने में दे सकते हैं। इसका सेवन बच्चों को करवाने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरुर ले लें। 

बच्चों के लिए रागी के फायदे

मजबूत करे हड्डियां

रागी बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करती है। इसका सेवन करने से उनकी हड्डियां मजबूत होंगी और उनके शरीर का संपूर्ण विकास भी अच्छे से होता है। रागी में विटामिन-डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। यह हड्डियों के टूटने के डर को भी कम करती हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से बच्चों के शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी पूरी होती है। रागी से आप मीठी डिश तैयार कर सकते हैं। डिश में ड्राईफ्रूट्स मिलाकर आप बच्चे को इसका सेवन करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

बढ़ाए वजन

रागी बच्चों का वजन बढ़ाने में भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-डी, विटामिन-बी1 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे का वजन बढ़ाने में भी सहायता करते हैं। 

PunjabKesari

प्रोटीन की कमी करे पूरी

प्रोटीन भी बच्चों के शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व होता है। इसका सेवन करने से बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रागी खाने से बच्चे बीमार भी कम पड़ते हैं। इसका सेवन करने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा बच्चो की मांसपेशियां भी रागी का सेवन करने से मजबूत होती हैं। 

पेट को रखती है स्वस्थ 

रागी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से बच्चों का खाना जल्दी पच जाता है। उनका पेट भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा उन्हें कब्ज की समस्या भी नहीं होती। 

PunjabKesari

खून की कमी करे पूरी 

रागी बच्चों के शरीर में से खून की कमी पूरी करने में भी सहायता करती है। इसमें पाया जाने वाला आयरन खून की कमी दूर करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी पूरी करता है। 

इन बच्चों के लिए फायदेमंद है रागी

रागी ऐसे बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, जिन्हें गेंहू से किसी भी तरह की एलर्जी है। ये ग्लूटेन फ्री होती है। परंतु इसका सेवन बच्चों को थोड़ी मात्रा में ही करवाएं। आप उन्हें रागी की खिचड़ी या दलिया भी बनाकर दे सकते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News