29 APRMONDAY2024 3:46:17 PM
Nari

कब्ज होगी दूर और दांतों के पीलेपन से भी मिलेगा छुटकारा, कमाल के हैं मूली के फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Mar, 2022 04:18 PM
कब्ज होगी दूर और दांतों के पीलेपन से भी मिलेगा छुटकारा, कमाल के हैं मूली के फायदे

मूली खाने में बहुत ही कड़वी होती है। लेकिन इसके बहुत से फायदे भी है जो बहुत ही कम लोगों को पता होगा। मूली बहुत से चीजों के लिए इस्तेमाल की जाती है।  जैसे स्लाद, सब्जी और आचार इत्यादि के लिए । भारत में सफेद मूली की खेती लंबे स्तर पर की जाती है। बहुत कम लोग हैं जो मूली को पसंद करते हैं। लेकिन आप इससे होने वाले फायदे को नाकार नहीं सकते । तो चलिए बताते है आपको इससे होने वाले फायदे के बारे में....

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

मूली में बहुत से पौषक तत्व पाए जाते हैं। मूली में पौटेशियम भारी मात्रा में पाया जाता है। जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से रक्त संचार भी कंट्रोल में रहता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो अपनी डाइट में एक मूली जरुर शामिल करें।

फाइबर से भरपूर

एक्सपर्ट के अनुसार यदि आप डाइट में मूली शामिल करते हैं। तो शरीर को फाइबर मिलता है। यह आपकी पाचन की क्रिया को भी सामान्य रखती है। यह शरीर में पित बनने से रोकता है। लीवर और गाल ब्लेडर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी मूली का इस्तेमाल किया जाता है।

PunjabKesari

हृदय रोगों  के लिए मददगार

मूली में एंथोसायनिन हार्मोन पाए जाते हैं। जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसके अलावा मूली में फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में  भूख भी बढ़ती है।

PunjabKesari


सफेद दांतों के लिए इस्तेमाल करें मूली

दांत पर पीलापन जमने के कारण दांत बहुत ही खराब  लगते हैं। मूली के छोटे-छोटे टुकड़े लेकर उन पर नींबू लगाकर दांतों पर रगड़े इससे दांत सफेद हो जाएंगे।

सर्दी खांसी से मिलेगी राहत

मूली में एंटीकॉजेस्टिव गुण पाए जाते हैं।जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप डेली अपनी डाइट में एक मूली शामिल कर सकते हैं। मूली का सेवन करने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।

PunjabKesari

Related News