27 APRSATURDAY2024 3:24:03 AM
Nari

गर्मियों में प्याज के रस से करें लू का इलाज

  • Updated: 01 Apr, 2017 11:04 AM
गर्मियों में प्याज के रस से करें लू का इलाज

लू से बचाव : प्याज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसके बिना किसी भी सब्जी का स्वाद नहीं आता। प्याज में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो खून को साफ करने का काम करता है। इसके सेवन से स्किन की समस्या दूर होती है और यह जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। इसके अलावा गर्मियों में अधिक धूप की वजह से कई लोगों को लू लग जाती है तो ऐसे में प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है जो बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा प्याज के और भी कई फायदे है।  ये 7 नुस्खे नहीं लगने देंगे आपको लू

 

1. लू लगना
गर्मियों में अक्सर लू लगने की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्याज का रस पीना चाहिए। इसके अलावा तलवों पर भी इसका रस लगाने से काफी फायदा होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू का असर भी कम हो जाता है। पुरूषों को तेज धूप में बाहर निकलने से पहले अपनी जेब में एक प्याज रख लेना चाहिए। इससे लू लगने का खतरा टल जाएगा।

 

2. जोड़ों का दर्द
हड्डियों के कमजोर होने के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर लगाने से फायदा होता है। लगातार एक महीने तक इससे मालिश करने से दर्द गायब हो जाता है।  गर्मियों में लू से बचाता है आंवले का मुरब्बा

 

3. पत्थरी की समस्या
गुर्दे में पत्थरी होने से काफी परेशानी होती है। पत्थरी के रोगी को प्याज का रस पिलाने से काफी फायदा होता है। रोज सुबह खाली पेट इसका रस पीने से स्टोन की दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा यह गुर्दे की पत्थरी निकालने में भी सहायक होता है।

Related News