28 APRTUESDAY2026 6:07:33 PM
Life Style

गर्मी में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से भी होगा नुकसान? जानें डॉक्टर की राय

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 28 Apr, 2026 04:03 PM
गर्मी में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से भी होगा नुकसान? जानें डॉक्टर की राय

नारी डेस्क: इन दिनों भारत के कई राज्यों में गर्मी पूरे चरम पर है। गर्मी में तेज धूप और लू की वजह से शरीर डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में हम सब जानते हैं कि गर्मी में ज्यादा पानी पीना चाहिए। जिससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहे। लेकिन, क्या आप ने कभी सोचा है कि ज्यादा पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। चलिए आज हम इस लेख में जानते है कि ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है और डॉक्टर का इस बारे क्या कहना है?

बता दें कि गर्मी में ज्यादा पानी पीना आमतौर पर फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बहुत ज़्यादा (ज़रूरत से ज्यादा) पानी पीना नुकसानदायक भी हो सकता है। शरीर को संतुलन में रखना सबसे जरूरी है। अगर जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं तो एक स्थिति बन सकती है जिसे Water Intoxication या ओवरहाइड्रेशन कहते हैं। इसी के बारे में मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल Internal Medicine Expert डॉ. छाया वाजा ने अपनी राय बताई।

PunjabKesari

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

1. ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जब शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इससे सोडियम लेवल कम हो जाता है। शरीर में नमक का संतुलन बिगड़ जाता है, इससे कमजोरी, चक्कर और उलझन हो सकती है। 

2. ज्यादा पानी से दिमाग की कोशिकाएं सूज सकती हैं, सिरदर्द, उल्टी, और गंभीर मामलों में बेहोशी भी हो सकती है। 

3. ज्यादा पानी पीने से किडनी की भी समस्या होने की खतरा बढ़ जाता है। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। नींद खराब हो सकती है। 

4. ज्यादा पानी पीने से हाथ, पैर या चेहरे पर सूजन आ सकती है।

PunjabKesari

डाॅक्टर के अनुसार होगा ये नुकसान

डाॅक्टर की मानें, तो एक दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीने से किडनी पर अधिक दबाव बनता है, जिससे ब्लड में सोडियम का स्तर डाइल्यूट हो जाता है और सेल्स में सूजन आ जाती है। नतीजतन, व्यक्ति को उल्टी, मतली जैसी समस्या हो सकती है। Volume 77, September 2025 में Legal Medicine में प्रकाशित रिव्यू से पता चलता है कि वाॅटर इनटाॅक्सिकेशन की वजह से दुर्लभ मामलों में दौरे भी पड़ सकते हैं।  

Related News