19 APRFRIDAY2024 1:32:19 AM
Nari

त्वचा को साफ कर देगा Mud Mask, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Aug, 2022 12:39 PM
त्वचा को साफ कर देगा Mud Mask, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

कड़कती धूप के कारण त्वचा पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर टैन होने लगती है, इसके अलावा त्वचा पर दाग-धब्बे और पिंपल्स भी हो सकते हैं। धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण से चेहरे को बचाने के लिए आप मड मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मड मास्क आपकी त्वचा से हाई मिनरल्स वाले बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, इसमें मैग्निशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा पर होने वाली सूजन को भी दूर करने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसका इस्तेमाल करने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे...

चारकोल से बना मड मास्क 

आप चारकोल मड मास्क चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को डिटॉक्स करने में और सीबम के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करेगा। 

सामग्री 

मुल्तानी मिट्टी - 4 चम्मच 
चारकोल - 2 चम्मच 
विज हेजल  - 3 चम्मच 
टी ट्री ऑयल - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक बर्तन में मुल्तानी मिट्टी, चारकोल, विज हेजल और टी ट्री ऑयल डालें। 
. फिर इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
. चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

कॉफी से बना मड मास्क

आप कॉफी से बना मड मास्क भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क से आपकी टैनिंग दूर होगी और त्वचा में निखार आएगा। 

सामग्री 

ग्रीन क्ले - 3 चम्मच 
कॉफी - 2 चम्मच 
सिरका - 1 चम्मच 
गुलाब जल - 1 चम्मच 
टी ट्री ऑयल - 1 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में ग्रीन क्ले डालें। 
. फिर इसमें कॉफी, सिरका, गुलाब जल और टी ट्री ऑयल डाल दें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं । इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 
. 15-20 मिनट के बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। 

एवोकाडो से बना मड मास्क 

आप एवोकाडो से बना मड मास्क भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।    

सामग्री 

बेंटोनाइट क्ले - 4 चम्मच 
एवोकाडो तेल - 3 चम्मच 
एवोकाडो पल्प - 1 चम्मच 
शहद - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले कटोरी में बेंटोनाइट क्ले डालें। 
. फिर इसमें एवोकाडो तेल, एवोकाडो पल्प और शहद मिला दें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 
. इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

 शहद से बना मड मास्क 

आप त्वचा पर शहद से बना मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है। यह पैक आपकी त्वचा नैचुरल तरीके से साफ करने में मदद करेगा। 

सामग्री 

शहद - 3 चम्मच 
ब्लैक क्ले - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में शहद डालें। 
. फिर इसमें ब्लैक क्ले मिला दें। 
. दोनों चीजों  को अच्छे से मिक्स करें। 
. इसके बाद मास्क को अपनी त्वचा पर लगाएं। 
. मास्क सूखने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 


 

Related News