
नारी डेस्क: मास्टरशेफ विजेता और सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने सर्जरी के बाद अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी सेहत का अपडेट शेयर किया। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित हैं और ठीक हो रही हैं। अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर आराम करती हुई दिख रही हैं। यह अपडेट, जो उनकी टीम ने पोस्ट किया था उसमें लिखा था- "वह बाहर आ गई हैं वह सुरक्षित हैं सर्जरी सफल रही । वह आराम कर रही हैं और ठीक हो रही हैं। वह आप सभी से बहुत प्यार करती हैं।"

फैंस और फॉलोअर्स को शेफ के लिए मैसेज छोड़ने के लिए भी कहा गया, साथ ही यह भी बताया गया कि जब वह जागेंगी तो उन मैसेज को पढ़ेंगी। शुक्रवार को पंकज ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सर्जरी के लिए जा रही हैं। मास्टरशेफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो मैसेज पोस्ट किया, जिसमें इस सेलिब्रिटी शेफ ने मुश्किल समय में अपने अटूट प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "आप सभी ने मुझ पर जो प्यार और सपोर्ट बरसाया है, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आज मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं और मुझे पता है कि मैं पूरी तरह ठीक होकर वापस आऊंगी। इसलिए, एक बार फिर, मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।"
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, 28 मई को पंकज ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं और उन्होंने मरीजों वाली गाउन पहनी हुई थी, साथ ही उनके शरीर से मेडिकल तार जुड़े हुए थे। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, - "मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की ज़रूरत है।" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि पंकज भदौरिया ने कुकिंग की दुनिया में आने से पहले एक इंग्लिश टीचर के तौर पर काम किया था। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कुकिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए अपने 16 साल लंबे टीचिंग करियर को छोड़ दिया था। अपनी बड़ी जीत के बाद, वह भारत की सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी शेफ और टीवी होस्ट में से एक बन गईं। उन्होंने कुकिंग पर आधारित कई शो होस्ट किए