
नारी डेस्क: NEET परीक्षा देश की सबसे कठिन और परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके लिए लाखों छात्र सालों तक मेहनत करते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए बच्चे दिन-रात तैयारी करते हैं और अपने भविष्य का सपना देखते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक और नकल के कई मामलों ने इस परीक्षा की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके चलते कई बार परीक्षाएं रद्द या दोबारा करानी पड़ी हैं। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए अब सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने पर विचार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET परीक्षा के पेपर लीक को रोकने के लिए अब वायुसेना (Indian Air Force) की मदद ली जा सकती है, ताकि प्रश्न पत्र पूरी तरह सुरक्षित तरीके से अपने सही जगह तक पहुंच सकें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके।
सालों की मेहनत पर भरोसा या सिस्टम पर सवाल?
हर साल लाखों छात्र NEET की तैयारी करते हैं। यह परीक्षा सिर्फ एक टेस्ट नहीं, बल्कि डॉक्टर बनने के सपने का दरवाजा मानी जाती है। छात्र सालों तक पढ़ाई करते हैं, कई बार अपने सपनों और सामाजिक जीवन से समझौता करते हैं। ऐसे में जब पेपर लीक या गड़बड़ी की खबरें सामने आती हैं, तो उनकी मेहनत पर सवाल खड़े हो जाते हैं।
पेपर लीक की घटनाओं ने बढ़ाई सख्ती
पिछले कुछ वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। इसी वजह से परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कड़े कदमों की चर्चा हो रही है, जिसमें हाई-लेवल सिक्योरिटी और संवेदनशील ट्रांसपोर्ट व्यवस्था शामिल है।
वायुसेना की भूमिका पर क्यों हो रही चर्चा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद लेने का सुझाव सामने आया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्तर पर पेपर लीक या छेड़छाड़ की संभावना न रहे। हालांकि, इस कदम को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं कुछ इसे मजबूत सुरक्षा मानते हैं तो कुछ इसे सिस्टम की कमजोरी का संकेत। Students और parents के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि क्या मेहनत का सही परिणाम मिलेगा या नहीं। परीक्षा प्रणाली पर भरोसा ही लाखों उम्मीदवारों का मनोबल बनाए रखता है। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था सीधे तौर पर उनके भविष्य को प्रभावित करती है।

सिस्टम में सुधार की मांग तेज
यह मुद्दा सिर्फ NEET का नहीं बल्कि पूरे एग्जाम सिस्टम का है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना ही काफी नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल जरूरी है। ताकि मेहनती छात्रों का भरोसा सिस्टम पर बना रहे। अब बहस इस बात पर है कि क्या वायुसेना की मदद लेना एक मजबूत सुरक्षा कदम है या फिर यह इस बात का संकेत है कि सिस्टम को और गहरे सुधार की जरूरत है। एक तरफ सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी है, तो दूसरी तरफ यह भी जरूरी है कि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा बना रहे।