09 MAYTHURSDAY2024 4:54:34 AM
Nari

फालसे का सेवन Pregnancy में है जरूरी, मां के साथ बच्चे को भी मिलेंगे कई सारे Health Benefits

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 May, 2023 05:39 PM
फालसे का सेवन Pregnancy में है जरूरी, मां के साथ बच्चे को भी मिलेंगे कई सारे Health Benefits

महिलाओं के लिए मां बनना कुदरत का सबसे बड़ा वरदान है। लेकिन जैसे कोई वरदान घोर तपस्या के बाद मिलता है, उसी तरह मां बनने का सफर भी बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए, उन्हें पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जियों व फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारे फलों का सेवन कर सकती हैं।
PunjabKesari

 

ज्यादातर महिलाओं को यह नहीं मालूम होता है कि गर्भधारण करने के बाद कौन से फलों का सेवन करना चाहिए और किससे परहेज करने की जरूरत होती है। आज हम आपको बताएंगे फालसे के बारे में जो आपकी और बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद है।

PunjabKesari

फालसा खाने के फायदे

1 फॉस्फोरस और पोटैशियम होने के कारण प्रेग्नेंसी में यह बीपी को कंट्रोल करता है।
2 फालसे में एंथोसायनिन व एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण प्रेग्नेंसी में भ्रूर्ण के निर्माण के लिए ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है इतना ही नहीं ब्लड में लिपिड की मात्रा को कम करता है।
3 फालसा खाने से ब्लड शुगर का लेवल को कंट्रोल में रहता है।
4 प्रेग्नेंसी में पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखता है।
5 प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन और दर्द को दूर करने में फालसा सहायक है क्योंकि इसमें इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है।

PunjabKesari

 

 

Related News