03 MAYFRIDAY2024 1:32:16 AM
Nari

अलविदा बप्पी दा! पंचतत्व में विलीन हुए 'किंग ऑफ डिस्को पॉप', बेटे Bappa Lahiri ने दी मुखाग्नि

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Feb, 2022 01:25 PM
अलविदा बप्पी दा! पंचतत्व में विलीन हुए 'किंग ऑफ डिस्को पॉप', बेटे Bappa Lahiri ने दी मुखाग्नि

भारतीय गायक-संगीतकार बप्पी लाहरी पंचतत्व में विलिन हो चुके हैं। उनके बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी और परिवार, सेलेब्स व उनके चाहने वालों ने बप्पी दा को नम आंखों से अलविदा कहा। बप्पी लाहरी का 69 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने 15 फरवरी, 2022 को जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सेलेब्स से लेकर उनके चाहनों वालों जमावड़ा लगा हुआ था। हर कोई अपने प्यारे बप्पी को आखिरी बार देखना चाहता था। पिता को अंतिम विदाई देने के लिए बेटी श्मशान घाट पहुंची। पिता की मौत के बाद से ही रीमा लहरी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। श्मशान घाट पहुंचने के बाद भी वह बेहोश हो गई थीं। वहीं, बप्पी दा के जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि बप्पी लाहरी करीब एक महीने से मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हाल ही में छुट्टी दे दी गई थी लेकिन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर, वह 15 फरवरी को दुनिया छोड़ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रीमा लहरी की बाहों में आखिरी सांसें ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

80 और 90 के दशक में भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले महान गायक-संगीतकार बप्पी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। गायक अभिजीत, शान, दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर सहित कई सेलेब्स ने बप्पी दा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Related News