25 APRTHURSDAY2024 9:51:38 PM
Nari

Atif Aslam के घर आई नन्हीं परी, सिंगर ने तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Mar, 2023 06:22 PM
Atif Aslam के घर आई नन्हीं परी, सिंगर ने तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

पाक्सितानी सिंगर आतिफ असलम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रमजान के इस महीने में अल्लाह ने उन्हें प्यारी सी बेटी की सौगात दी है। सिंगर तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर करके दी है। इस पोस्ट में उन्होंनें अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है।

PunjabKesari

सिंगर ने किया बेटी के नाम का खुलासा

गर्म कपड़ों में लिपटी अपनी प्यारी सी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, 'आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

इस पोस्ट के बाद सिंगर का कमेंट सेक्शन फैंस की शुभकामनाओं से भर गया, जिसमें कई सारे पाक सितारे भी थे।

2013 में की थी शादी

आतिफ ने मार्च 2013 में सारा भरवाना से लाहौर में ग्रैंड वेडिंग की थी। एक साल बाद 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उनके बेटे का नाम अब्दुल अहद आतिफ है। साल 2019 में वह दूसरी बार बाप बने थे जिसका नाम आर्यन असलम है।

PunjabKesari

 गा चुके हैं बॉलीवुड के लिए कई हिट गाने

आतिफ न सिर्फ पाकिस्तान में फेमस है बल्कि उन्होंने अपनी आवाज का जादू बॉलीवुड में भी बिखेरा हुआ है। सिंगर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। 

Related News