27 APRSATURDAY2024 12:04:46 AM
Nari

गुड़ खाना है तो ऐसे खाए, PCOD, पीरियड, कब्ज जैसी कई बीमारियों का इलाज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Dec, 2020 10:28 AM
गुड़ खाना है तो ऐसे खाए, PCOD, पीरियड, कब्ज जैसी कई बीमारियों का इलाज

गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं खासकर सर्दियों में। इसे चीनी की तुलना में मीठे का एक हैल्दी विकल्प भी माना जाता है लेकिन इसे ज्यादा खाना भी अच्छा नहीं हर रोज 5  ग्राम से अधिक गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन के साथ-साथ जिंक भी होता है, जो कि पाचन तंत्र को सही रखता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है। 

कैसे सेवन करना सही?

रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करें। इससे पेट संबंध रोग ठीक होंगे, पाचन सही रहेगा। दूध के साथ गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है वो भी गुड़ खाएं।

PunjabKesari

चलिए आपको इसके फायदे बताते हैं।

अगर आपको कब्ज रहती हैं तो ...

कब्ज कई बीमारियों की जड़ है क्योंकि इससे पेट साफ नहीं होता। विषैले पदार्थ शरीर के अंदर ही रह जाते हैं जिससे समस्याएं शुरु हो जाती है। इस समस्या को दूर करने का रामबाण इलाज गुड़ है। अगर आपको कब्ज, गैस या एसिडिटी की परेशानी रहती हैं तो  गुड़ में सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाएं। डाइटिशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) के अनुसार, घी के साथ गुड़ खाना कब्ज से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए एक चम्मच घी के साथ गुड़ खाएं।

2. इम्यूनिटी बूस्टर के बेस्ट

गुड़ को अगर आप हल्दी के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपकी इम्यून पावर बढ़ेगी। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपको सर्दियों में बीमार नहीं पड़ने देगा।

PunjabKesari

3. पीरियड्स और पीसीओडी में

पीरियड्स व पीसीओडी की समस्या वाली महिलाओं को गुड़ खाना चाहिए। अगर आप गुड़ के साथ धनिया मिक्स करके खाते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। गुड़ से पीरियड दर्द से भी आराम मिलता है।

4. हड्डियों की मजबूती के लिए

हड्डियों की मजबूती के लिए गुड़ अच्छा माना जाता है। गुड़ के साथ गोंद के लड्डू बनाकर खाना आपकी बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है। शरीर को गुड़ खाने से गर्मी मिलती है। 

5. सर्दी-जुकाम खांसी से राहत 

सर्दी में होने वाले इंफेक्शन जैसे खांसी, सर्दी जुकाम से बचाव का बेस्ट तरीका गुड़ का सेवन करना है। आप तिल-गुड़ के लड्डू बनाकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

6. दांतों से प्लाक हटाने और मुंह की बदबू में भगाएं

अगर आपके दांत में प्लाक और टार्टर से छुटकारा पाने के लिए सौंफ के साथ गुड़ मिलाकर खाएं। इससे आपके मुंह से बदबू भी नहीं आएगी।

7.बालों की ग्रोथ भी बढ़ाए

गुड़ और एलिव सीड (हलीम के बीज) को खाने से फोलिक एसिड और आयरन मिलता है जो आपकी स्किन और बालों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और स्किन साफ चमकदार होती है।

PunjabKesari

इसके अलावा गुड़ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन कम होना शुरू हो जाता है। तो अब आप जान गए होंगे गुड़ के लाजवाब फायदे लेकिन याद रहें आपको सिर्फ 1 दिन में 5 ग्राम ही सेवन करना है।

Related News