16 SEPMONDAY2024 12:40:07 PM
Nari

Alia bhatt की ये 6 Best Dresses, साड़ी देखिए एकदम Deepika की साड़ी जैसी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Sep, 2024 08:10 PM
Alia bhatt की ये 6 Best Dresses, साड़ी देखिए एकदम Deepika की साड़ी जैसी

नारी डेस्कः अगर चुलबूली खूबसूरत हीरोइनों की बात करें तो आलिया भट्ट का नाम तो टॉप में रहेगा। क्यूट मम्मी आलिया भट्ट की हर अदा लोगों को पसंद आती है। लड़कियों को आलिया का ड्रेसिंग सेंस बहुत पसंद आता है। वह ट्रडीशनल पहनें या वेस्टर्न, हर तरह की ड्रेसेज में आलिया का गेटअप बड़ा क्लासी लगता है। अनंत अंबानी की वेडिंग में भी आलिया के फैशन सेंस को पसंद किया गया था। चलिए आपको आलिया भट्ट की ही कुछ ड्रेसेज दिखाते हैं जो काफी लाइमलाइट में रही थी और लड़कियों को बहुत पसंद आई थी। 

आलिया ने एक हॉट पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसके साथ आलिया ने गोल्डन कलर का हैवी ट्यूब स्टाइल ब्लाउज पहना था। आलिया ने गले में हैवी चौकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका लगाया था। ये लुक फैंस को काफी पसंद आई थी। 

PunjabKesari, alia bhatt

आलिया ने तो मेट गाला में भी देसी अंदाज दिखाया जिसे देखकर फैंस के मुंह से बस WOW ही निकला। पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी पर हैवी फ्लोरल वर्क था और इसके साथ आलिया ने रफ्फल ब्लाउज
कैरी किया और हैड एक्सेसरीज लगाकर अपनी लुक को कंप्लीट अप्सरा वाली लुक दी।

PunjabKesari, alia bhatt met gala look

अनंत की वेडिंग का आलिया ने एक ब्लैक कलर का लहंगा भी पहना था जिसके साथ उन्होंने स्ट्राइपी ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया था। इसके साथ आलिया ने बड़े बड़े ईयररिंग्स कैरी किए थे। ये लुक भी सबको
पसंद आई थी। 

PunjabKesari

आलिया की ये बॉर्डर वाली साड़ी भी काफी दिन सुर्खियों में रही थी। साड़ी के साथ आलिया ने स्लीवलेस ब्लाउज औऱ गले में मोतियों का लेयर्ड नेकलेस पहना था। आलिया की लुक को दीपिका की कॉपी कहा
गया था। 
PunjabKesari

फोर्ब्स के एक इवेंट में आलिया की क्लासी लुक भी सबको इंप्रेस कर गई थी। आलिया ने ऑफ शोल्डर में टूले नेटेड टॉप पहना था और साथ में ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स। आलिया ने कानों में मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हार्ट ऑफ स्टोन की प्रमोशन के दौरान आलिया ने एक ग्रीन कलर की पेप्लम स्टाइल वन पीस ड्रेस पहनी थी। ये लुक भी आलिया को एलीगेट दिखा रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

Related News