28 APRSUNDAY2024 12:45:57 AM
Nari

हां ये वही साड़ी है!  अपनी शादी का आउटफिट पहनकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने पहुंची आलिया भट्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Oct, 2023 03:50 PM
हां ये वही साड़ी है!  अपनी शादी का आउटफिट पहनकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने पहुंची आलिया भट्ट

सभी की चहेती आलिया भट्ट के लिए आज काफी अहम दिन है। आज वह  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने जा रही है। आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ नेशनल अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंच गई हैं। इस दौरान वह इंडियन लुक में बेहद प्यारी लग रही है। अगर ध्यान से देखेंगे तो उनकी ये साड़ी जानी- पहचानी लगेगी।


बता दें कि आलिया, को आज 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस खास मौके पर उन्होंने वही साड़ी पहनी है जो उन्होंने अपने शादी के दिन पहनी थी। याद हो कि आलिया ने अपनी वेडिंग में ब्राइडल लहंगे की जगह सब्यसाची की आइवरी गोल्डन साड़ी पहनी थी। 

PunjabKesari
आलिया ने इस गोल्डन डिटेल साड़ी  के साथ हैवी कुंदन ज्वैलरी, खुले बाल रखे थे। आज उन्होंने आउटफिट तो सेम ही पहना है बस इस बार उन्होंने जुड़ा बनाया है, जिस पर गजरा लगाया गया है। गले में उन्होंने चोकर सेट पहना है, उनका यह लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
आलिया जहां इस साड़ी में बेहद चमक रही हैं तो वहीं रणबीर नीले रंग की पोशाक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। याद हो कि  24 अगस्त 2023 को 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं काे सम्मनित करेंगी। समारोह में शिरकत करने के लिए कई बड़ी हस्तियां दिल्ली पहुंच गई है। 

Related News