21 SEPSATURDAY2024 6:56:01 AM
Nari

श्लोका से 1 साल छोटे हैं आकाश,  इन सेलेब्स ने भी चुने एेसे ही पार्टनर

  • Updated: 28 Mar, 2018 05:16 PM
श्लोका से 1 साल छोटे हैं आकाश,  इन सेलेब्स ने भी चुने एेसे ही पार्टनर

ज्यादातर लड़के एेसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो उनसे उम्र में छोटे हो। मगर जब प्यार हो जाता है तो न  उम्र देखी जाती है न रंग और न ही रुप। ये तो कभी भी किसी से भी हो सकता है। एक बार प्यार होने के बाद  हर कोई अपने प्यार को एक नाम देना चाहता है। चाहे लोग कुछ भी क्यों न कहें। आज भी हमारे देश में शादी करने के  लिए लड़का बड़ा और लड़की छोटी ही होनी चाहिए। मगर इन सब बातों को पीछे छोड़कर कुछ लोग एेसे हैं जिन्होंने खुद से बड़ी लड़कियों से शादी की है। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे। जो अपनी पत्नियों से छोटे हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

 

1. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

PunjabKesari
आकाश अंबानी की होनी वाली पत्नी उन से तकरीबन 15 महीने बड़ी है। दोनों के दूसरे को बचपने से जानते हैं। हालही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट हुई है। इन दोनों की जल्दी ही शादी भी होने वाली है। आकाश अपना फैमली बिजनेस संभालते हैं तो वहीं श्लोका सोशल वर्कर हैं।  

 

2. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
भारतीय टीम के कप्तान और बॉलीवुड की हीरोइन अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में एक दूसरे शादी की। विराट भी अपनी पत्नी से 5 महीने छोटे हैं। विराट कोहली की डेट ऑफ बर्थ 5 नवंबर, 1988 है, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 1988 को पैदा हुई थीं। यानि की अनुष्का विराट से 5 महीने बड़ी हैं।

 


3. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय

PunjabKesari
मिस वर्ल्ड एेश्वर्या रॉय ने खुद से 2 साल छोटे अभिषेक बच्चन से शादी की है। अभिषेक बच्चन को एेश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया था। एेश ने भी बिना देरी किए शादी के लिए हां कर दी। आज दोनों के प्यारी से बेटी अराध्या के माता-पिता हैं। 
  

 

4. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी\

PunjabKesari

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। अपने पहली पत्नी से अलग होने के बाद राज ने खुद से कुछ महीने बड़ी शिल्पा से शादी की। 

 

5. सचिन तेंदुलकर और अंजली

PunjabKesari
सचिन का जन्म  24 अप्रैल, 1973 को हुआ और पत्नी अंजली10 नवंबर, 1967 को पैदा हुई थी। दोनों की उम्र में लगभग साढ़े पांच साल का अंतर है। मगर सचिन अंजली से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने बिना कुछ सोचे खुद से लगभग साढ़े पांच साल बड़ी अंजली को अपना पार्टनर चुना।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News