17 SEPTUESDAY2024 8:14:34 PM
Nari

मुंबई की सड़कों पर खूब नाची नीता अंबानी की छोटी बहू, अंबानी परिवार ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2024 12:04 PM
मुंबई की सड़कों पर खूब नाची नीता अंबानी की छोटी बहू, अंबानी परिवार ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई

नारी डेस्क :  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने रविवार रात 'गणपति विसर्जन' समारोह में हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से लेकर नवविवाहित अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट तक, अंबानी परिवार और फिल्म उद्योग से उनके करीबी दोस्तों ने भगवान बप्पा को बहुत ही धूमधाम से विदाई दी । इस दौरान अनंत और राधिका  ढोल की थाप पर खूब नाचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 इस दौरान  रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी बहू राधिका नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आईं।  उन्हें गणपति बप्पा के लिए सजाए गए ट्रक पर देखा गया, क्योंकि वे अपने मुंबई के आलीशान घर एंटीलिया से चौपाटी बीच पर विसर्जन स्थल की यात्रा कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अभिनेता मीजान जाफरी और शनाया कपूर भी गणपति विसर्जन के दौरान अंबानी परिवार के साथ शामिल हुए। इससे पहले, शनिवार को अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने निवास पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया था। इस शुभ अवसर पर नीता अंबानी ने खूबसूरत कढ़ाई वाली साड़ी चुनी नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और राजनीति के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हुए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और कई अन्य ने अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गायक बी प्राक भी समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल थे। 6 सितंबर से शुरू हुआ 10 दिवसीय उत्सव गणेश चतुर्थी अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस त्योहार को विनायक चतुर्थी या विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है। 
 

Related News