20 SEPFRIDAY2024 12:00:57 AM
Nari

हिमेश रेशमिया के पिता की मौत, संगीत जगत को लगा झटका

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Sep, 2024 12:34 PM
हिमेश रेशमिया के पिता की मौत, संगीत जगत को लगा झटका

नारी डेस्क: मनोरंजन जगत में एक दुखद खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। प्रसिद्ध गायक हिमेश रेशमिया के पिता, विपिन रेशमिया, 87 वर्ष की आयु में 18 सितंबर को निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से न केवल परिवार में, बल्कि संगीत उद्योग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। यह खबर उनके करीबी मित्रों ने पुष्टि की है, जो इस महान संगीत निर्देशक की यादों को संजोए हुए हैं।

कैसे हुई विपिन रेशमिया की मौत

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो एक मशहूर संगीत निर्देशक थे जिन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। विपिन की मौत बीते दिन यानी 18 सितंबर को हुई। इस बात की पुष्टि रेशमिया परिवार रे करीबी दोस्त वनिता थापर ने ईटाइम्स से बात कर की है। वनिता के अनुसार, विपिन की मौत सांस लेने में तकलीफ की वजह से हुई है।

PunjabKesari

विपिन रेशमिया की स्वास्थ्य समस्या

विपिन रेशमिया वह एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे, जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार संगीत तैयार किए। उनकी मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई। हिमेश को अपने पिता के अचानक चले जाने से गहरा सदमा लगा है, और म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी एक महान व्यक्ति को खो दिया है।

कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस

विपिन रेशमिया को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। 18 सितंबर को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां रात 8:30 बजे उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

अंतिम संस्कार की जानकारी

वनिता थापर, जो विपिन की करीबी मित्र हैं, ने बताया कि विपिन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों और उद्योग के करीबी लोगों की मौजूदगी होगी।

 वनिता थापर का भावनात्मक जुड़ाव

वनिता ने बताया कि विपिन रेशमिया उनके लिए पिता के समान थे। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्होंने अपने बेटे की संगीत प्रतिभा पर गर्व महसूस किया और अपने सपनों को छोड़कर हिमेश को सिखाने का फैसला किया। विपिन ने सलमान खान की एक फिल्म के लिए भी संगीत तैयार किया, जिसके बाद सलमान ने हिमेश के करियर में मार्गदर्शक का रोल निभाया।

Related News