28 APRSUNDAY2024 5:33:35 AM
Nari

सोने से बनी थी ऐश्वर्या की ब्राइडल साड़ी, उस समय की सबसे महंगी दुल्हन थीं एक्ट्रेस

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 10 Dec, 2023 07:25 PM
सोने से बनी थी ऐश्वर्या की ब्राइडल साड़ी, उस समय की सबसे महंगी दुल्हन थीं एक्ट्रेस

ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी बी-टाउन की फेमस जोड़ी है। लोग इस जोड़ी को काफी प्यार करते हैं उन्हें बॉलीवुड का पावरफुल कपल भी कहा जाता है लेकिन ये जोड़ी इस समय सुर्खियों में बनी हुई है वो भी अपने रिश्ते को लेकर। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपल में कुछ सही नहीं चल रहा। खैर ये खबरें महज अफवाहें है या इनमें कोई सच्चाई है यह तो अभी कुछ क्लीयर नहीं हुआ लेकिन उनके चाहने वाले ये कतई नहीं चाहते कि दोनों कभी अलग हो। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को करीब 17 साल हो गए हैं। दोनों की शादी भी खूब लाइमलाइट में रही थी। ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी थी उसी के चर्चे कई दिनों तक चलते रहे थे। उनकी साड़ी कोई आम साड़ी नहीं थी बल्कि सोने की तारों से बनी थी, जिसकी कीमत उस जमाने में भी 75 लाख रू. थी। अब आप खुद ही सोच लें कि ऐश्वर्या की साड़ी कितनी खास होगी।

PunjabKesari

 ऐश्वर्या बनी थीं साउथ इंडियन ब्राइड

ऐश्वर्या, एकदम प्योर साउथ इंडियन ब्राइडल बनी थी। उन्होंने प्योर गोल्ड से बनी गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसे उनकी खास दोस्त व फेमस डिजाइनर नीता लुल्ला ने ही डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इस कांजीवरम साड़ी को प्योर सिल्क से बनाया गया था जिसके बार्डर पर सोने की तारों का काम किया गया था, साथ ही ब्लाउज और साड़ी पर लगे क्रिस्टल,  दुनिया के सबसे महंगे क्रिस्टल बेचने वाली कंपनी स्वारोवस्की  (Swarovski) से लिए गए थे।

ऐश की साड़ी की कीमत कर देगी हैरान

उस समय में ही इस साड़ी की कीमत 75 लाख रु. की थी। उस जमाने में ऐश्वर्या इकलौती एक्ट्रेस थी, जिसने इतनी महंगी साड़ी पहनी गई थी। कई दिनों तक ऐश्वर्या की साड़ी, लंबे समय तक टॉक ऑफ द टाउन बनी रही थी। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि ऐश्वर्या राय, साउथ इंडियन हैं, इसलिए सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि उनका पूरा गेटअप ही साउथ इंडियन था। साड़ी से लेकर बालों की हेयरस्टाइल और यहां तक कि गहने भी, पूरी तरह से उन्हें साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दे रहे थे।

PunjabKesari

शादी में पहना था शुद्ध 22 कैरट गोल्ड

ऐश्वर्या ने 22 कैरट गोल्ड गहने पहने थे जिसपर बेश-कीमती हीरे और स्टोन्स लगे थे। यहां तक कि बालों में भी ऐश्वर्या ने फूलों के साथ सोने की पिन्स लगाई थीं। ऐश्वर्या ने सिर से लेकर पैर तक, कई किलो सोना पहना था। ट्रडीशनल लंबी गजरे वाली चोटी में सोने के आभूषण लगे थे। माथा-पट्टी और चौकर व रानी हार एकदम उनकी गोल्डन साड़ी से मैच खा रहे थे।

PunjabKesari

अभिषेक ने दिया था डायमंड्स मंगलसूत्र 

ऐश्वर्या की एंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र भी बेहद खास थे। उनकी 53 कैरट डायमंड की रिंग करीब 50 लाख रुपये की थी और थ्री डायमंड्स मंगलसूत्र 45 लाख रुपये का बताया गया था लेकिन शादी के करीब 4 साल बाद ऐश्वर्या ने अपना गोल्ड का डबल लेयर का लंबा और डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र सिंगल लेयर करवा कर छोटा करवा लिया था। वहीं अभिषेक भी अपनी वेडिंग पर कम नहीं लग रहे थे उन्होंने डिजाइनर अबुजानी संदीप खौसला की शेरवानी और कलियों वाला सहरा सजाया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। 

Related News