18 MAYSATURDAY2024 5:42:28 PM
Nari

साड़ी- लहंगे के बाद अब सूट में दिखी परिणीति, नई नवेली दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Sep, 2023 07:00 PM
साड़ी- लहंगे के बाद अब सूट में दिखी परिणीति, नई नवेली दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

यह कहना गलत नहीं होगा कि आज का दिन आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम रहा। दिन की शुरुआत से लेकर अब तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों के एक के बाद एक लुक सामने आ रहे हैं। पहले साड़ी फिर लहंगा और अब सूट में परिणीति छा गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव कल शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं, इसके बाद से ही वह चर्चाओं में बने हुए हैं। सबसे पहले दाेनों की रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें नई नवेली दुल्हन पिंक साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी, इसके बाद सुबह दोनों की शादी की तस्वीरें चर्चा में रही।

PunjabKesari

अब कपल उदयपुर से दिल्ली पहुंच गया , जहां दुल्हन अलग ही अवतार में दिखाई दी। इस दौरान परिणीति येलो सूट में नजर आई , जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था, गले में खूबसूरत मंगलसूत्र उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। 

PunjabKesari
इससे पहने राघव चड्ढा और परिणीति ने उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर  पर खड़े फैंस को हाथ जोड़कर थैक्यू कहा। बता दें कि कपल ने कल होटल लीला पैलेस में शादी की सभी रस्मों को शाही अंदाज में पूरा किया। 

Related News