13 JULMONDAY2026 9:06:04 PM
Nari

14 साल बाद माही विज से अलग हुए जय भानुशाली, अब करेंगे दूसरी शादी?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 Jul, 2026 04:51 PM
14 साल बाद माही विज से अलग हुए जय भानुशाली, अब करेंगे दूसरी शादी?

नारी डेस्क:  टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने और उनकी पत्नी माही विज ने आपसी सहमति से अपने 14 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। दोनों के अलग होने की खबर ने उनके चाहने वालों को काफी हैरान किया था। अब तलाक के बाद पहली बार जय ने अपनी बेटी तारा, निजी जिंदगी और भविष्य की लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।

इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का दिया जवाब

हाल ही में जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (Ask Me Anything) सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे कई निजी और दिलचस्प सवाल पूछे। जय ने भी बिना किसी झिझक के अपने अंदाज में जवाब दिए, जिससे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों पर तस्वीर साफ हो गई।

PunjabKesari

बेटी तारा किसके साथ रहती हैं

एक फैन ने जय से पूछा कि तलाक के बाद उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। इस पर अभिनेता ने बताया कि तारा ज्यादातर अपनी मां माही विज के साथ रहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी बेटी के साथ नियमित रूप से समय बिताते हैं और दोनों के बीच बेहद मजबूत और प्यारा रिश्ता है। जय अक्सर सोशल मीडिया पर तारा के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

क्या जय भानुशाली की जिंदगी में किसी नए रिश्ते की हुई एंट्री

'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक फैन ने जय की लव लाइफ को लेकर भी सवाल पूछा। जब उनसे जानना चाहा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है या वह दूसरी शादी के बारे में सोच रहे हैं, तो जय ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "क्यों दुखती नस दबा रहे हो? इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।" जय के इस जवाब से साफ संकेत मिला कि फिलहाल उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की शुरुआत नहीं हुई है और वह अभी सिंगल हैं। उन्होंने दूसरी शादी को लेकर भी कोई पुष्टि या संकेत नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:  पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर! महिलाओं से की अपील, ये 3 Test जरूर करवाएं

14 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता

जय भानुशाली और माही विज ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दोनों कई रियलिटी शोज और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। हालांकि, समय के साथ दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बावजूद दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश को प्राथमिकता दे रहे हैं और को-पेरेंट्स के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Jay-Mahhi के रिश्ते में आई 20 साल की लड़की, क्या बीवी को दे रहे थे धोखा इसी लिए हुआ तलाक?

प्रोफेशनल लाइफ में भी है खास पहचान

जय भानुशाली छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेताओं और होस्ट्स में से एक हैं। उन्होंने कई सफल टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है और कई बड़े रियलिटी शोज को होस्ट भी किया है। इसके अलावा वह सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं। टीवी के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और होस्टिंग स्टाइल की वजह से आज भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके प्रशंसक उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जय भानुशाली के हालिया बयान से इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी, परिवार और करियर पर है। दूसरी शादी या नए रिश्ते को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फिलहाल उनके दोबारा शादी करने की खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।  

 

Related News