16 JUNMONDAY2025 3:04:56 AM
Nari

माथे पर बिंदी, खूबसूरत लाल साड़ी... Cannes में नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची अदिति राव हैदरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 May, 2025 06:50 PM
माथे पर बिंदी, खूबसूरत लाल साड़ी... Cannes में नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची अदिति राव हैदरी

नारी डेस्क:  अदिति राव हैदरी लोगों के दिलों में राज करना अच्छे से जानती हैं। उनका खूबसूरत स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर हमें 'वाह' कहने पर मजबूर कर देता है, चाहे वह उनके कैजुअल लुक हों, पार्टी लुक हों या फिर उनका वेडिंग डे लुक हर बार वह सबसे अलग नजर आती हैं। कान्स 2025 में अदिति एकदम नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची। उनके लुक को देखकर भारतीयों का कहना है कि यही हमारे देश की असली पहचान है। 

PunjabKesari
कान्स 2025 में अपने लुक के लिए अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो की लाल रंग की साड़ी पहनी थी। यह सिल्क साड़ी सिंपल थी और इसमें सिर्फ़ रॉयल ब्लू बॉर्डर था। अदिति ने इसे मिनिमल रखा और अपनी साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पहना। गहनों के लिए खूबसूरत अभिनेत्री ने चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहनी थीं।

PunjabKesari
अदिति के इस लुक को और भी खास बनाने वाली बात थी उनकी मांग में सिंदूर और बिंदी। खूबसूरत अभिनेत्री के देसी-कोडेड लुक ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। उन्होंने खूबसूरत आई मेकअप और मैट बेस के साथ अपने मेकअप गेम को बेहतरीन रखा। वह इस साड़ी में इतनी खूबसूरत लग रही थी कि बार- बार उन्हें देखने का मन कर रहा था।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले  अदिति का रेड कार्पेट लुक भी बेहद खूबसूरत था। इस मौके पर उन्होंन राहुल मिश्रा के ऑरा कलेक्शन से फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था। ऑफ-शोल्डर ड्रेस में शिमरी इफेक्ट था, जिसे रेशम के धागों, सेक्विन और इसके ऊपर सली-ग्लास बगले बीड्स के इस्तेमाल से बनाया गया था।
 

Related News