27 APRSATURDAY2024 9:29:20 PM
Nari

पीली साड़ी पहन रैंप पर उतरी अदा शर्मा ने बिखेरा जलवा, बिपाशा-अनन्या को छोड़ा पीछे

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Oct, 2023 01:01 PM
पीली साड़ी पहन रैंप पर उतरी अदा शर्मा ने बिखेरा जलवा, बिपाशा-अनन्या को छोड़ा पीछे

बीते दिन लैक्मे फैशन वीक का आखिरी दिन रहा। फैशन डिजाइन काउंसिल द्वारा आयोजित किए गए इस फैशन शो में पांच दिन बी-टाउन हसीनाओं ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। अब वहीं आखिरी दिन कई बी-टाउन हसीनाएं डिजाइन ड्रेस पहनकर रैंपपर उतरी लेकिन अदा शर्मा के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। अदा के अलावा कीर्ति खरबंदा, बिपाशा बसु, लिजा हायडेन, सिमोन सिंह भी रैंप पर नजर आई। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर....

अदा शर्मा 

केरल स्टोरी से लोगों के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा भी रैंप पर नजर आई। उन्होंने फेमस डिजाइनर संजुक्ता दत्ता के लिए वॉक किया। एक्ट्रेस ने सेक्विन कढ़ाई से बनी पीली रेशम साड़ी पहनी। ट्रेडिशनल अवतार और हाथों में आलता लगाए उन्होंने सबका दिल जीत लिया। बालों को खुला छोड़ और लाइट मेकअप में वह काफी प्यारी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनन्या पांडे 

एक्ट्रेस अनन्या पांडे डिजाइनर बिभु मोहपात्रा के लिए रैंप पर उतरी।अनन्या ने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लैक ब्लाउज के साथ माइक्रो मिनी शॉट्स पहने। गले में सिंपल नेकपीस, बालों में साइड पीन, डॉर्क मेकअप और हाई हील्स के साथ उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बिपाशा बसु 

बेटी होने के बाद काफी लंबे समय के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर बिभु मोहपात्रा के लिए रेड कलर का केप स्टाइल  गाउन पहना। बालों को खुला छोड़ साइड में पीन, डॉर्क मेकअप, हाई हील्स और कानों में ब्लैक ईयररिंग्स पहन एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कीर्ति खरबंदा 

एक्ट्रेस तत्वम (Tatwamm's) की कलेक्शन सोबो सॉसी (Sobo Sassy) के लिए रैंप पर वॉक किया। कीर्ति ने पेस्टल कलर का शाईनिंग पैंटसूट पहने रैंप पर उतरी। बालों को खुला छोड़, कानों में ईयररिंग्स और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लिसा हेडन 

एक्ट्रेस लिसा हेडन ने भी डिजाइनर बिभु मोहापात्रा के लिए रैंप पर वॉक किया। पर्ल व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग सॉटन की स्कर्ट और डॉर्क मेकअप के साथ अपना लुक सिंपल और सॉबर रखा। 

PunjabKesari

सिमोन सिंह 

एक्ट्रेस सिमोन सिंह डिजाइनर बिभु मोहापात्रा के लिए रैंप पर उतरी उन्होंने ब्लैक कलर का शिमरी टॉप और मैचिंग स्कर्ट कैरी की। इसके साथ उन्होंने डॉर्क मेकअप,न्यूड लिपस्टिक, कानों में लॉन्ग मैचिंग ईययरिंग्स और मैचिंग हील्स पहन अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari

कीर्तिका कामरा  

एक्ट्रेस कीर्तिका कामरा डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए रैंप पर उतरी। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप, मैचिंग पेंट और लॉन्ग कॉट पहना। लाइट मेकअप और बालों को खुला छोड़ वह काफी प्यारी लग रही थी।  

PunjabKesari

हरभजन मान  

क्रिकेटर हरभजन मान भी रैंप पर नजर आए। उन्होंने डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए रैंप पर वॉक किया। ब्लैक कलर की पेंट शर्ट के साथ उन्होंने लॉन्ग कॉट पहना। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

राजकुमार राव 

एक्टर ने पॉर्क एवन्यू के लिए रैंप पर वॉक किया। ब्लू कलर के ब्लेजर और मैचिंग पेंट के साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट पहनी। ऑवरऑल लुक में राजकुमार काफी डैशिंग लग रहे थे। 

PunjabKesari

शांतनु महेश्वरी 

फिल्म गंगूबाई में नजर आ चुके शांतनु महेश्वरी भी रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नजर आए। एक्टर ने पॉर्क एवन्यू के लिए रैंप पर वॉक किया। टैन कलर के प्रिंटेड  पेंट सूट और मैचिंग शूज पहने शांतनु काफी हैंडसम दिख रहे थे।  

PunjabKesari

Related News