27 APRSATURDAY2024 11:20:53 AM
Nari

Janhvi Kapoor का ब्यूटी सीक्रेट है किचन में पड़ा ये बासी सामान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Mar, 2024 12:53 PM
Janhvi Kapoor का ब्यूटी सीक्रेट है किचन में पड़ा ये बासी सामान

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस के साथ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। इंस्टा पर वो अकसर अपनी मेकअप फ्री तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें उनकी स्किन का ग्लो देखने लायक होता है। सब जानना चाहते हैं कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है। बता दें एक्ट्रेस किसी महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वो किचन में मौजूद एक खास बासी चीज को अपने चेहरे पर लगाती हैं और ये ही उनकी ग्लो का राज है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

बासी रोटी से आता है ग्लो

अगर खाने में रोटियां बच गई हैं तो उन्हें आप त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोटी को आप छोटे- छोटे टुकड़ों में तोड़कर दूध में भिगोकर रख दें, जिससे वो बहुत सॉफ्ट हो जाएगी। कुछ देर बाद इसे मैश करें और पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को आप ना केवल फेस मास्क बल्कि बॉडी मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

कोल्ड आईस वॉटर

वर्कआउट के बाद स्किन के पोर्स पसीने के चलते खुल जाते हैं, इसलिए जान्हवी बर्फ की तरह ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोना पसंद करती हैं। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। ध्यान रहे वर्कआउच के तुरंत बाद ऐसा न करें क्योंकि सेहत के लिए ये हानिकारक साबित हो सकता है। पसीना सूख जाने के कुछ देर बाद आप ऐसा कर सकते हैं।

ओटमील फेसपैक

एक्ट्रेस ओटमील का फेसपैक लगाना भी बहुत पसंद करती हैं। ओटमील फेस के लिए कई तरह से फायदेमंद है। ओट्स के साथ दूध और शहद से हना फेसपैक नेचुरल ग्लो लाने के लिए भी फायदेमंद है।

PunjabKesari

फ्रूट्स

लोग जहां फल खाते हैं, वहीं एक्ट्रेस इन्हें चेहरे पर भी लगाना पसंद करती हैं। वो पपीता, संतरा और तरबूज को चेहरे पर लगाती हैं। इससे स्किन moisturized होती है और वो बेहद सॉफ्ट हो जाती है।

Related News