25 APRTHURSDAY2024 10:54:00 PM
Nari

लोहड़ी में दिखना है स्पेशल तो आजमाएं ये 3 Face Pack, हर कोई करेगा तारीफ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jan, 2021 12:23 PM
लोहड़ी में दिखना है स्पेशल तो आजमाएं ये 3 Face Pack, हर कोई करेगा तारीफ

लोहड़ी के त्योहार की तैयारी हर जगह पर बड़े जोरों से हो रही है। बात महिलाओं की करें तो वे इस मौके पर टेस्टी डिशेज बनाने के साथ पार्टी में खूबसूरत दिखने की तैयारी में लगी है। ऐसे में अगर आप भी लोहड़ी पार्टी में सबसे खूबसूरत व अलग दिखना चाहती है तो चलिए आज हम आपको 3 होममेड फेस पैक बताते हैं। इससे स्किन की गहराई से सफाई होने के साथ दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियों व झाइयों दूर होकर स्किन ग्लोइंग व जवां नजर आएगी। साथ ही आप इन्हें बड़ी आसानी से घर पर बनाकर ही लगा सकती है।

1. दूध और संतरे का छिलका फेस पैक 

 

सामग्री:

संतरे के छिलके का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 
दूध- 4 छोटे चम्मच 
नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच 
गुलाब जल- 2-3 छोटे चम्मच 

आप आवश्यकता के मुताबिक चीजों को कम या ज्यादा भी ले सकते हैं। 

PunjabKesari

विधि: 

- एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाए। 
- फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 
- 2-3 मिनट तक इससे स्क्रबिंग करें। 
- फिर इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। 
- बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 

एंटी-ऑकसीडेंट, एंटी-बैक्टीरियों गुणों से भरपूर संतरा स्किन की गहराई से सफाई करके गंदगी दूर करेगा। इससे स्किन को लंबे समय तक नमी मिलने के साथ चेहरा साफ, निखरा व जवां नजर आएगा।

2. चंदन व टमाटर फेस पैक

सामग्री:

टमाटर- 1 (छोटा साइज)
हल्दी- चुटकीभर 
चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 
गुलाब जल- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि: 

- सबसे पहले टमाटर को काट कर उसके बीज अलग कर मिक्सी में पीस लें। 
- अब एक कटोरी में टमाटर का 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पल्प और बाकी की सामग्री मिलाएं। 
- तैयार पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। 
- बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 

इससे त्वचा की गहराई से सफाई होगी। टैनिंग, दाग-धब्बे, पिंपल्स दूर होकर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलेगी। 

3. नीम फेसपैक 

 

सामग्री:

नीम की पत्तियां- 9 से 10 
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

विधि: 

- सबसे पहले मिक्सी में नीम की पत्तियां डालकर पेस्ट बना लें। 
- फिर एक कटोरी में नीम पेस्ट और हल्दी मिलाकर इसे चेहरे व गर्दन पर लगाए। 
10 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- एजिंग गुणों से भरपूर इस फेसपैक को लगाने से पिंपल्स, दाग, धब्बे की समस्या दूर होगी। त्वचा की गहराई से सफाई होने के साथ दाग-धब्बे, झुर्रियां, झाइयां दूर होकर स्किन ग्लोइंग व जवां नजर आएगी। 

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इन फेसपैक को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। 


अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए नारी पेज से जुड़े रहिए। 
 

Related News