04 MAYSATURDAY2024 11:36:47 AM
Nani Ma ke nuskhe

Shahnaz Husain के इन आसान ब्यूटी टिप्स से घर बैठे मिलेगी ग्लोइंग स्किन!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Feb, 2023 02:15 PM
Shahnaz Husain के इन आसान ब्यूटी टिप्स से घर बैठे मिलेगी ग्लोइंग स्किन!

चमकती और निखरी त्वचा पाना हर महिला का सपना होता है।  इसके लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी सलूनों से लेकर अनेक जतन करती हैं।  लेकिन इसके बावजूद मनचाहे परिणाम न मिलने पर कई बार निराशा ही हाथ लगती है। आप इन घरेलू उपायों से घर बैठे ही मनचाही त्वचा पा  सकती हैं।

PunjabKesari

गेंदे के फूल, दही और चंदन

एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को  ऑयल  फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए बेहद असरदार है।

शहद और दही

शहद और दही में कुछ बूंदे  रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से चेहरा धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।

PunjabKesari

दूध और चोकर

 गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।

 एवोकाडो 

ताजे और कच्चे एवोकाडो पल्प में एलोवेरा जेल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकाडो में 20 तरह के विटामिन, मिनरल और एंटी  ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल ग्लैंड कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।

मूंग दाल और टमाटर 

ऑयली  स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किए टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

PunjabKesari

खीरा औप पपीता

खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।

चोकर और बादाम

2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।

PunjabKesari

 रेड वाइन और एलोवेरा जेल

ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जेल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।

फ्रूट पैक

तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या नींबू की रस की कुछ बुंदे  मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।

 मुलतानी मिट्टी 

ऑयली  स्किन के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। एक्ने प्रोन स्किन मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज़ वाॅटर और नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।

PunjabKesari

बेसन 

खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह  खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही त्वचा सम्बन्धी समस्यायों को कम करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। एक कटोरी में हल्दी , कच्चा दूध और बेसन डालें और इसका मिश्रण तैयार कर लें । इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर प्रकृतिक  वातावरण में सूखने दें । सूखने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें। आप इसे रोजाना उपयोग में ला सकती हैं  ।

(लेखिका अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के रुप में लोकप्रिय है)

Related News