पटौदी परिवार के छोटे नवाब यानि तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना पहला बर्थडे मनाया। तैमूर ने जन्म दिन अपने परिवार के साथ सैलिब्रेट किया लेकिन इस खुशी के मौके पर बच्चे के गिफ्ट देना तो बनता ही है। आप भी सोच रहे होंगे कि इस छोटे फेमस स्टार के बर्थडे की कोई ग्रैंड पार्टी नहीं हुई लेकिन इसका तोहफा तो कुछ खास होगा। हम आपको बता दें कि मॉम करीना और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट रुतुजा दिवेकर ने मिल कर तैमूर को एक जंगल गिफ्ट किया है।
आप भी इस बात से हैरान हो गए हैं तो आपको बता दें कि रुतुजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें इस जंगल के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इस जंगल का नाम भी तैमूर के नाम से ही रखा गया है। यह जंगल मुंबई से 50 कि.मी की दूरी पर है और इसकी खास बात यह है कि इसमें पूरी तरह से ऑर्गैनिक फूड की खेती की जाती है।
आप अगर यह सोच रहे हैं कि रूजुता कौन है तो करीना कपूर ने अपनी प्रैग्नेंसी के वक्त रुतुजा का डाइट प्लान ही फॉलो किया था। करीना के तैमूर को जन्म देने के बाद रुतुजा ने अपनी बुक प्रैगनेंसी नोट्स को रिलीज किया था और अब कहा जा रहा है कि उसी ने तैमूर को जंगल गिफ्ट करने का आइडिया दिया है।
इस जंगल में 100 पेड है और यह इलाका 1000 स्क्वेयरफीट में फैला है। जिसमें 3 जामुन, 1 आवंला,40 केले के पेड़,14 ड्रम स्टिक, 1 कोकुम, 1 पपीता, 5 कस्टर्ड सेब और दो नींबू के पेड़ हैं। इसके अलावा यहां दालें, मिर्ची, अदरक, हल्दी और करी पत्ता हरी पत्तेदार सब्जियां और गेंदा फूल उगाने की प्लानिंग है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP