26 APRFRIDAY2024 8:55:12 AM
Nari

पाकिस्तान में भी हैं हिन्दुओं के प्राचीन मंदिर! (Pics)

  • Updated: 03 Oct, 2016 05:29 PM
पाकिस्तान में भी हैं हिन्दुओं के प्राचीन मंदिर! (Pics)

भारत में बहुत से धर्मों के लोग रहते हैं और यहां पर मंदिरों,गुरूद्वारों से लेकर मस्जिदें भी बहुत हैं। आज हम जिन मंदिरों की बात कर रहें हैं वो भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हैं। इनमें से बहुत से मंदिरों का पौराणिक महत्व है। अफसोस की बात यह है कि यह प्राचीन मंदिर अब अच्छी हालत में नही हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में... 

 

1. हिंगलाज माता मंदिर, बलूचिस्तान 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगलाज देवी का मंदिर है। कुछ कथाओं के अनुसार यहां पर आदिशक्ति का सिर गिरा था। यह मंदिर 51 महाशक्ति पीठों में गिना जाता है। बटवारे से पहले लाखों का संख्या में लोग यहां आते थे। आज इस मंदिर की हालत अच्छी नही है। 

2. कटास राज मंदिर, चकवाल 

यह भगवान शिव का मंदिर है,जो लाहौर के चकवाल में स्थित है। यहां पर सरोवर का बहुत मान्यता है। कहा जाता है कि यहां पर स्नान करने से मानसिक शान्ति मिलती है। 

3. गौरी मंदिर, थारपारकर 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में थारपारकर जिले में गौरी मंदिर है। इस मंदिर की छवि  राजस्थान और गुजरात की सीमा पर बसे माउंट आबू में स्थित मंदिर जैसी है। अब इस प्राचीन मंदिर की हालत कट्टरपंथियों के प्रभाव कारण अच्छी नही है। 

4. मरी इंडस, पंजाब 

इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 5 वीं सदी में हुआ था। अब यह मंदिर खंडहर के रूप में बदलता जा रहा है। 

5. शिव मंदिर, पीओके 

पाकिस्तान के कश्मीर में बना हुआ यह मंदिर भी कभी श्रद्धालुओं के लिए बहुत खास हुआ करता था लेकिन आतंकवाद के कारण और कट्टरपंथी के प्रभाव के कारण अब यह मंदिर भी खंडहर में परिवर्तित होने की कगार पर है। 
 

इस मंदिरों की अलावा और भी बहुत से ऐसे मंदिर हैं जो या तो खंड़हर बन चुके हैं और या तो इस कगार पर पहुचने ही वाले हैं। 

Related News