26 APRFRIDAY2024 3:20:00 AM
Nari

ब्रैस्ट से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती है भारी

  • Updated: 10 Mar, 2017 01:18 PM
ब्रैस्ट से जुड़ी ये गलतियां पड़ सकती है भारी

पेरेंटिंग: महिलाओं को सुंदर दिखाने में केवल खूबसूरत चेहरा ही नहीं बल्कि फिगर का भी अहम रोल होता है। फिगर में सबसे जरूरी होती है ब्रैस्ट। यह न केवल अट्रैक्शन बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होती है।  इसलिए महिलाएं इसके आकार को लेकर ज्यादा संजग रहती है। हर लड़की चाहती है कि उसकी ब्रैस्ट आकर्षक हो लेकिन कुछ महिलाएं अपनी ब्रैस्ट के लिए सजंग नहीं होती। उन्हें इस पता नहीं होता कि इसकी देखभाल कैसे की जाएं। अगर आप कुछ ऐसी ही लापरवाही बरत रही है तो सावधान हो जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी ब्रैस्ट को स्वस्थ और सुडौल बनाकर रख सकती है। 


1. बहुत कुछ बताते हैं स्तन

जब कोई महिला गर्भधारण करती हो तो पेट से पहले ब्रैस्ट संकेत देने लगती है। गर्भावस्था की पहली तिमाही में ब्रैस्ट का आकार में बदलाव और मुलायम हो जाती है क्योंकि ऐसी स्थिति में महिला का शरीर स्तनपान के लिए तैयार हो रहा होता है। 

2. वजन कंट्रोल 

मोटापा वैसे तो आज हर किसी की समस्या बना हुआ है लेकिन महिलाओं को अपना बॉडी मास इंडेक्स 23 से कम ही रखना चाहिए, क्योंकि मासिक धर्म बंद होने के कारण वजन बढ सकता है और ब्रैस्ट कैंसर का खतरा भी।  

3. रोजाना व्यायाम 

महिलाओं को अपने-आप को एक्टिव बनाएं रखने के लिए रोज कम से कम आधे घंटे की एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप हफ्ते में 5 दिन भी ऐसा करेंगे तो इससे इम्यून पावर बूस्त होती है और कई तरह के रोग दूर रहते है। साथ ही ब्रैस्ट का आकार सही बना रहता है। 

4. शराब का न करें सेवन 

ज्यादा मात्रा में शराब पीने से ब्रैस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाएं इसका सेवन करने से परहेज ही करें। 

5. अधिक सब्जियां खाएं

महिलाओं को अपनी ब्रैस्ट को स्वस्थ रखने के लिए पत्तेदार सब्जियों, जैसे ब्रोकली, गोभी, फूलगोभी आदि का सेवन करते रहना चाहिए। 

6. मां बनने का फैंसला

30 साल की उम्र में ही प्रैग्नेंसी प्लानिंग कर लें क्योंकि 6 महीने या उससे अधिक समय तक बच्चे को स्तनपान करवाने से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। 

7. स्मोकिंग  ना करें

ज्यादा धूम्रपान के कारण ब्रैस्ट ढीली बड़ सकती है। स्मोकिंग की वजह से ब्रैस्ट में पाए जाने वाला इलास्टिन नामक प्रोटीन कमजोर हो जाता है। वजह से वजन कम, गर्भधारण और हार्मोंस में परिवर्तन भी ब्रैस्ट के ढीलेपन का कारण बन सकते है। 

8. ब्रा का सही चुनाव

कुछ महिलाएं अपनी ब्रा का चुनाव करने में गलती कर देती है। इसलिए ब्रा आयु और अवसर के अनुसार करें। पार्टी के लिए  पैड वाली, स्कूल-कॉलेज के लिए बिना पैड की ब्रा पहनें। एक बात का खास ध्यान रखें रात को ब्रा उतार कर सोएं। अगर आप प्रैग्नेंट या स्तनपान करवा रही है तो मैटरनिटी ब्रा का इस्तेमाल करें। 

Related News