26 APRFRIDAY2024 9:36:44 AM
Latest News

सर्दियों में खाएं 3 खजूर मिलेंगे ये फायदे

  • Updated: 05 Jan, 2018 10:48 AM
सर्दियों में खाएं 3 खजूर मिलेंगे ये फायदे

खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से स्किन संबंधित समस्याएं नहीं होती। खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और लवण होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके अलवा खजूर में प्रोटीन के साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2,बी3, बी5,ए1 और c भी होते हैं, जो शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाते हैं। रोजाना खजूर खाने से शरीर को बुहत से अन्य फायदे भी होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदो के बारे में बताएंगे। 

1. कब्ज से राहत
खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाएं जाते हैं जो पांचन तंत्र को मजबूत करते हैं। रोजाना खाली पेट खूजर का सेवन करें। इससे पेट की समस्याएं दूर होने के साथ ही कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

2. ऊर्जा देना
जिन व्यक्तियों को हमेशा सुस्ती और आलस्य रहता है उनको रोजाना 2 से 4 खूजर का सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत ताकत पहुंचाता है।

3. वजन बढ़ाने के लिए
इसमें शुगर, विटामिन और प्रोटीन होता है जो वजन बढ़ाने में सहायक है। दुबले- पतले लोगो वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खजूर का सेवन करें। कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

4. त्वचा में निखार

PunjabKesari
खजूर खाने से चेहरे पर दिखाई देने वाली महीन रेखाएं कम होने के साथ ही त्वचा में निखार भी आने लगता है।

5. एनीमिया की समस्या से राहत
 खजूर खून को बढ़ाने में हैल्पफूल है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करकें एनीमिया की समस्या को दूर करता है। खजूर में फ्लूरिन भी होता है जो दांतों के क्षय होने की प्रकिया को धीमी को करने में सहायक है।

6. आंखो की रोशनी बढ़ना

PunjabKesari
आजकल आंखों से संबंधित समस्याएं आम देखने को मिलती है। रोजाना खजूर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती हैं। कुछ हफ्तों तक लगातार खजूर का सेवन करने से आखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

7. मुड फ्रेश करना
निराशा और उदासी को दूर करने का खजूर एक अच्छा स्त्रोत है। जब भी मन उदास या निराशा हो  तो 1 या 2 खजूर का सेवन करें। आपको तुंरत आराम मिलेगा।

8. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

PunjabKesari
गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। इस दौरान खजूर खाने से प्रैग्नेंसी में होने वाली बीमारियों से राहत मिल सकती है।

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News