26 APRFRIDAY2024 4:46:01 AM
Nari

Uff! ब्वॉयफ्रेंड को इरिटेट कर देती हैं गर्लफ्रेंड की ये 8 बातें

  • Updated: 20 May, 2018 10:44 AM
Uff! ब्वॉयफ्रेंड को इरिटेट कर देती हैं गर्लफ्रेंड की ये 8 बातें

हर रिलेशनशिप में लड़कियों का बात-बात पर नाराज होना आम बात है। मगर कई बार तो लड़के भी अपनी गर्लफ्रेंड की छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट हो जाते हैं। आपको भी अपनी गर्लफ्रैंड की कुछ बातें काफी इरिटेट करती होगी लेकिन आप चाहकर भी मुंह से बोल कर कुछ कह नहीं पाते। आज हम ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसे लड़कों को सख्त नफरत होती है और लड़कियां उन्हें खास अहमियत देती हैं। आइए जानते है लड़कियों की कुछ ऐसी ही आदतें, जिससे आपका ब्वॉयफ्रेंड भी इरिटेट हो जाता है।
 

1. एक्स्ट्रा केयर करना
अक्सर ध्यान रखने वाली लड़कियां लड़को को ज्यादा पंसद आते है लेकिन यहीं प्यार जब उन्हें पाबंधी लगने लगता है तो वह नराज हो जाते है। केयर हद से ज्यादा बढ़ जाने पर लड़को को घुटन महसूस होने लगती है और वह इरिटेट होने लग जाते हैं।
 

2. दोस्तों से शिकायत
लड़कियों को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है कि उनका ब्वॉयफ्रैंड उन्हें टाइम नहीं देता। इसकी बात की शिकायत वह अपनी फ्रैंड से करने लगती है जो लड़कों काफी इरिटेट कर देती है।
 

3. डिमांडिंग नेचर
ज्यादातर लड़को को लड़कियों का डिमांडिंग नेचर पसंद नहीं होता है। फिर चाहे अपने ब्वॉयफ्रेंड से गिफ्ट या किसी और चीज की क्यों न मांग करें। वह अपनी गर्लफ्रेंड की आदत को लेकर इरिटेट हो जाते हैं।
 

4. हर बात में कमियां निकालना
लड़कियों की आदत होती है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों से लेकर कपड़ों तक में कमी निकाल देते हैं। मगर आपकी यह आदत भी उन्हें इरिटेट कर देती हैं। सिर्फ उसे ही क्यों, ज्यादातर लोगों को यह व्यवहार पसंद नहीं आता।
 

5. हर बात की पूछताछ
बेशक आप अपनी ब्वॉयफ्रेंड की केयर करती है लेकिन उनसे हर बात पर पूछताछ करना सही नहीं है। चाहें आप उन्हें अच्छे से समझने के लिए ऐसा करती हों लेकिन उनकी हर एक्टीविटी पर सवाल करना आपके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आता।
 

6. शॉपिंग करना
शायद ही कोई ऐसी लड़की हो जिसे शॉपिंग का शौक न हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं आप घंटो शॉपिंग में ही लगा दें। जब लड़कियां घंटों शॉप में बिताकर सिर्फ एक ही चीज खरीदती है तो लड़कों इस बात से इरिटेट हो जाते हैं।
 

7. जबरदस्ती का दखल देना
आप अपनी ब्वॉयफ्रेंड की फ्किक करती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उनके हर काम में दखल दें। आप अपनी ब्वॉयफ्रेंड के आने-जाने से लेकर खान-पान, सोने और कपड़े पहनने में दखल देती है, जिससे आपका ब्वॉयफ्रेंड इरिटेट हो जाता है।
 

8. खूबसूरत दिखना है जरूरी
हर लड़की चाहती है कि वह अपने पार्टनर के सामने सुदंर लगे लेकिन चेहरे का तैयार होने में घंटो लगाना आपके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आता। खूबसूरत दिखने के लिए ज्यादा मेकअप और मेकअप में बहुत टाइम लगाना, इन दोनों ही उन्हें सख्त नफरत होती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News