26 APRFRIDAY2024 3:38:20 AM
Nari

फैमिली के साथ एक बार जरूर घूमने जाएं स्पेन

  • Updated: 18 May, 2018 12:46 PM
फैमिली के साथ एक बार जरूर घूमने जाएं स्पेन

गर्मी का छुट्टियां आने वाली हैं। इन दिनों में हर कोई अपने परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लैन बनाता है। ज्यादातर लोग दूर किसी दूसरे देश में जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी फैमली के साथ कहीं विदेश में घूमने का प्लैन बना रहे हैं तो आज हम आपको एक एेसे देश के बारे में बताएंगे जहां पर जिंदगी का पूरा मजा ले सकते हैं। 


उस जगह का नाम है स्पेन। इस देश में जाने से आपकी विदेश यात्रा जिदंगीभर के लिए यादगार बन जाएगी। लेट नाइट पार्टी, डिस्‍को, बुल फाइटिंग, आर्ट गैलरीज, फुटबॉल की दीवानगी और वाइन यहां की खासियत है। यहां हर साल लगभग 5 करोड़ पर्यटक घूमने आते हैं।

 

1. बार्सिलोना

PunjabKesari


स्पेन में बार्सिलोना शहर घूमने के लिए बैस्ट है। यहां पर आप नई-नई डिशेज का स्वाद चख सकते हैं। ये शहर अपनी फुटबॉल टीम के लिए मशहूर है। जिन लोगों को स्पॉट्स से प्यार है उनको इस जगह पर एक बार जरूर जाना चाहिए। 

 

2. ग्रेनाडा

PunjabKesari
ग्रेनाडा में पाक कला, वास्‍तु कला, शिल्प कला और अरबी प्रभाव देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए यह शहर अच्छा ऑप्शन है। जब भी स्पेन जाएं ग्रानाडा में एक बार जरूर घूमे।


3. मैड्रिड

PunjabKesari
प्‍लाजा न रक्‍वेअर, प्‍लाजा दी ओरीयेंटे, ओपेरा हाउस और आधुनिक वास्‍तुकला का परिचायक अलमुडेना गिरजाघर यहां का एक प्रमुख दर्शनीय स्‍थलों में से एक हैं। इसके अलावा आर्ट गैलरी भी देखने को है। रात के समय यह शहर किसी स्‍वर्ग से कम नहीं।


4. सिवेली

PunjabKesari
जो लोग गेम्स के शौकिन है। उनके लिए सिवेली सबसे बढ़िया जगह है। यहां पर आप घुड़सवारी, साइकलिंग, हाइकिंग जैसे आउटडोर गेम्स के अलावा आप गोल्‍फ खेलने का लुत्‍फ भी उठा सकते हैं।

 

5. वैलेंसिया स्पेन

PunjabKesari
वैलेंसिया स्पेन के खूबसूरत शहरों में से एख हैं। यहां पर आर्ट म्यूजियन है जो आर्ट लवर्स के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News