26 APRFRIDAY2024 9:16:08 AM
Nani Ma ke nuskhe

हरे धनिए से लें फायदे ही फायदे (pics)

  • Updated: 20 Sep, 2016 04:23 PM
हरे धनिए से लें फायदे ही फायदे (pics)

हरा धनिया हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि हरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि धनिया स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 

 

हरे धनिया में विटामिन ए, सी, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, कैरोटीन आयरन, फाइबर, जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में होते है, जो हर तरह के रोगों से शरीर को बचाते है। अाइए जानते है हरे धनिए से होने वाले फायदे।

 

1. मुंह के घाव 

हरे धनिए में मौजूद एंटी-सेप्ट‍िक गुण जीभ और मुंह के अंदर घाव होने से बचाता है। 

2. जलन में मदद 

शरीर की आंतरिक और बाहरी जलन और पेट की एसिडिटी को दूर करता है। इसके सेवन से सिरदर्द भी ठीक रहता है। 

3. कोलेस्ट्रॉल कम

हरे धनिए के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम होती है। 

4. नकसीर रोग

अगर अापको नकसीर बहने की समस्या रहती है तो इसके रस को नाक में डालें। इससे नकसीर बहना बंद होगी।

5.कफ की समस्या

हरा धनिया कफ की समस्या को जड़ से खत्म करता है। इसका रस निमोनिया के रोगी के लिए भी फायदेमंद होता है। 

6. लीवर प्रॉबल्म 

हरा धनिया लीवर की सक्रियता तीव्र करता है। साथ ही पाचन तंत्र  को ठीक रखता है। 

7. किडनी संबंधी रोग

हरा धनिया ब्लड इंसुलिन की मात्रा संतुलित करता है और किडनी संबंधी रोगों की समस्या को कम करता है। 
 

Related News